KKR Bowling Coach: कोलकाता के गेंदबाजी कोच बने टी20 के सबसे सफल तेज गेंदबाज

KKR Bowling Coach: कोलकाता नाईट राइडर्स को अपना नया बॉलिंग कोच मिल गया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज को यह कमान सौंपी गई है। आईपीएल 2025 में केकेआर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

KKR Bowling Coach: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर टिम साउथी को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की। साउथी ने 107 टेस्ट मैचों, 161 वनडे और 126 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और 776 विकेट लिए हैं। साउथी अपने खेल करियर के दौरान आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम (2021, 2022, 2023) का हिस्सा रहे हैं।

kolkata Knight Riders

कोलकाता नाईट राइडर्स (साभार-IPL)

न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘केकेआर मुझे हमेशा घर जैसा लगा है और इस नयी भूमिका में वापसी करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस फ्रैंचाइज़ी की संस्कृति अद्भुत है, प्रशंसक जुनूनी हैं और खिलाड़ियों का एक बेहतरीन समूह है। मैं गेंदबाजों के साथ मिलकर काम करने और आईपीएल 2026 में टीम को सफलता दिलाने में मदद करने के लिए उत्सुक हूं।’’

End of Feed