क्या चौथी बार ट्रॉफी उठाएगी KKR? फिन एलन और टिम साइफर्ट की जोड़ी धमाल मचाने को तैयार

Tim Seifert and Finn Allen IPL Team 2026: हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट के शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की उम्मीदें बढ़ गई हैं। दोनों ने 400 से अधिक रनों की साझेदारी की। एलन ने सबसे तेज टी20 शतक भी लगाया। आईपीएल में केकेआर को इस अनुभव का फायदा मिल सकता है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Tim Seifert and Finn Allen IPL Team 2026: टी20 वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद फैंस की नजरें अब आईपीएल 2026 पर टिक गई हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाली दुनिया की सबसे महंगी लीग में क्रिकेटर्स अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। खिलाड़ी ट्रेनिंग कैंप में धीरे-धीरे पहुंचने लगे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी चर्चा तेज हो गई हैं।

Allen And Tim

न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट। फोटो- ICC

आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फूली नहीं समा रही होगी कि उसने दो ऐसे खिलाड़ियों पर दांव खेला है जिसने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में गदर मचा दिया। ये दोनों खिलाड़ी कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) और टिम साइफर्ट (Tim Seifert) हैं। एक समय था जब पिछले साल दिसंबर में हुई मिनी नीलामी में इन दोनों खिलाड़ियों को कोई पूछने वाला नहीं दिखाई दे रहा था। ऐसे में केकेआर ने एलन को दो करोड़ और टिम साइफर्ट को डेढ़ करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

End of Feed