टेस्ट टीम के भी दरवाजे खटखटा रहा है ये युवा क्रिकेटर, रणजी में जड़ा लगातार दूसरा शतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 21, 2024, 04:35 AM IST

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 और वनडे डेब्यू कर चुके युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा रणजी ट्रॉफी में दो मैच में दो शतक जड़ने के बाद टेस्ट टीम का दरवाजा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले खटखटा रहे हैं।

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के लिए टी20 और वनडे डेब्यू कर चुके युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा मौजूदा रणजी सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर टेस्ट टीम का भी दरवाजा खटखटा रहे हैं। वर्मा ने शनिवार को सिक्किम के खिलाफ हैदराबाद में 111 गेंद में 103 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान तिलक ने 8 चौके और 4 छक्के भी जड़े।

Tilak Verma

तिलक वर्मा

दो मैच में जड़े दो आतिशी शतक

इससे पहले तिलक वर्मा ने हैदराबाद के लिए नागालैंड के खिलाफ सोविमा में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। 112 गेंद में 100 रन की नाबाद शतकीय पारी के दौरान वर्मा ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े थे। तिलक मौजूदा रणजी सीजन के 2 मैच की 2 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए कुल 203 रन बना चुके हैं जिसमें दो शतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी इस दौरान 91.03 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 8 छक्के जड़े हैं।

End of Feed