तू मारेगा, तू करेगा... हार्दिक की वो बात, जिसे सुनकर तिलक को आया जोश; शतकवीर ने किया खुलासा

आईपीएल 2026 के 30वें मैच में तिलक वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैच को एक तरफा बना दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने एक समय 44 रन के अंदर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तिलक वर्मा ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर वो किया जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। तिलक ने अपनी पारी में कुल 45 गेंद खेली। पहली 22 गेंद पर वह सिर्फ 19 रन ही बना सके थे। इसके बाद अगली 23 गेंद पर बाएं हाथ के इस खब्बू बल्लेबाज ने 82 रन कूट दिए। इस तूफानी पारी के पीछे हार्दिक पांड्या के जोश भरने वाले बोल रहे, जिसका खुलासा तिलक ने किया।

GT vs MI IPL 2026 Match: तिलक वर्मा के लिए 20 अप्रैल 2026 बेहद खास रहा। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का बाएं हाथ का यह खब्बू बल्लेबाज इस तारीख को संजोकर रखेगा। इस दिन तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अपने आईपीएल करियर की सबसे यादगार पारी खेली। गुजरात टाइन्स (Gujarat Titans) के घर में तिलक वर्मा ने 45 गेंद पर तूफान ला दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में वर्मा जी के लड़के ने 101 रन की नाबाद पारी खेलकर अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा।

Tilak Hardik

हार्दिक ने तिलक में भरा जोश।

मैच में एक समय तिलक 22 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद ब्रेक होता है। फिर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) तिलक वर्मा से बातचीत करते हैं। फिर 15वें ओवर में तिलक बल्ला गरज उठा। प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर सिक्स फिर दूसरी और तीसरी गेंद पर दो लगातार चौके लगाए। इसके बाद फिर हार्दिक पांड्या ने कुछ कहा। फिर क्या था तिलक वर्मा पर मानों कोई जिन्न सवार हुआ और चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। अगली 23 गेंद पर तिलक ने 82 रन ठोक दमदार शतक जड़ा। तिलक ने कुल 8 चौके और 7 छक्के जड़े।

End of Feed