एक ही टेस्ट में पिंक-रेड बॉल का उपयोग सहित, आईसीसी ने इन फैसलो पर लगाई मुहर

अहमदाबाद में आईसीसी की अहम बैठक में कुछ जरूरी और बड़े फैसले लिए गए। एक ही टेस्ट मैच में अब रेड और पिंक दोनों गेंद का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा वनडे में भी टी20 की तर्ज पर कोच को मैदान में जाने की अनुमति होगी।

रविवार को अहमदाबाद में हुई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की बैठक में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें विमेंस क्रिकेट को आगे बढ़ाने से लेकर वैश्विक स्तर पर क्रिकेट का विस्तार करने और उनके प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया। इस दौरान आईसीसी बोर्ड ने मुख्य कार्यकारी समिति की कई सिफारिशों को मंजूरी भी दी। कुछ जरूरी फैसलों के बारे में जानते हैं।

icc

आईसीसी बोर्ड मीटिंग (साभार-X)

नियम

अब टेस्ट क्रिकेट में खराब रोशनी की स्थिति में गुलाबी और लाल गेंदों का इस्तेमाल एक ही मैच में किया जा सकेगा। हालांकि, इसके लिए मैच से पहले दोनों कप्तानों की रजामंदी लेनी होगी। इसके अलावा संदिग्ध एक्शन वाले गेंदबाजों की जांच बिना किसी देरी के की जा सकेगी। इसले लिए मैच ऑफिशियल हॉकआई तकनीक का इस्तेमाल कर पाएंगे।

End of Feed