Team India World Cup Selection: टी20 वर्ल्ड कप के लिए मंगलवार को होगा टीम इंडिया का ऐलान

Team India World Cup Squad: 2 जून से 29 जून के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। फैंस जिन 15 नाम का इंतजार कर रहे थे वह एक दिन बाद पूरा हो जाएगा।

Team India World Cup Squad: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की तारीख सामने आ गई है। लगातार हो रही गहन मंत्रणा के बाद बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अब मंगलवार को अहमदाबाद में होने वाली बैठक के बाद टीम की घोषणा करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो आगरकर और राहुल द्रविड़ ने रोहित के साथ दिल्ली में बैठक कर ली है। अब वह चयनसमिति की बैठक में उन 15 नाम पर चर्चा करेंगे। बीसीसीआई ने मंगलवार को चयनसमिति की यह बैठक बुलाई है और उसके बाद टीम की घोषणा कर दी जाएगी।

team india world cup squad announcement

वर्ल्ड कप के लिए मंगलवार को होगी बैठक (साभार-BCCI)

टीम इंडिया वर्ल्ड कप संभावित स्क्वॉड (Team India World Cup Squad)

रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल।

End of Feed