IND vs SL: लंका जीतने की इनसाइड स्टोरी, कोच गौतम गंभीर और टीम इंडिया ने नहीं छोड़ी कोई कसर

श्रीलंका के कंडीशन में ढलने के लिए टीम इंडिया और कोच गौतम गंभीर ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वॉर्म-अप मैच के बाद भी टीम इंडिया ने जमकर पसीना बहाया। श्रीलंका गेंदबाजों से निपटने के लिए खास तैयारी भी की।

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट से पहले अपनी तरफ से कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही कारण है कि जब मंगलवार को टीम गॉल के लिए रवाना हुई तो उससे पहले गंभीर ने टीम इंडिया से नेट पर जमकर पसीना बहाया। श्रीलंका स्पिन गेंदबाजों से निपटने के लिए गिल एंड कंपनी ने खास तैयारी की। गंभीर और बाकी सपोर्ट स्टाफ ने सुनिश्चित किया कि खिलाड़ी जितना हो सके श्रीलंका की कंडीशन को समझें और उसे अपना सकें।

india vs sl

भारत श्रीलंका टेस्ट (साभार-X)

कोलंबो में दो एक्स्ट्रा सेशन किए

टीम इंडिया ने कोलंबो में प्रैक्टिस के दो एक्स्ट्रा सेशन किए। अंतिम सेशन में गंभीर ने लीक से हटकर काम किया। नई फ्रेश पिच की जगह टीम इंडिया ने उसी पिच पर प्रैक्टिस की जिसमें 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला गया था। इसके पीछे एकमात्र कारण ये था कि बल्लेबाज समझें कि चौथे दिन पिच कैसा व्यव्हार करती है।

End of Feed