रोहित-कोहली के लिए तैयार हो गया मास्टर प्लान, नए बल्लेबाजी कोच ने बताया कैसे करेंगे मदद

Rohit Virat Masterplan: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली लगातार खराब फॉर्म से चल रहे हैं और ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच सुधांशु कोटक उनकी कैसै मदद करेंगे इसे लेकर उन्होंने अपना प्लान तैयार कर लिया है।

Rohit Virat Masterplan: भारत के नए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का मानना है कि युवा खिलाड़ियों के मौजूदा समूह से परिचित होने से उनका काम थोड़ा आसान हो जायेगा और वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की तैयारी में लगे आलोचनाओं से घिरे अनुभवी रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

rohit virat pti

रोहित शर्मा विराट कोहली (फोटो- PTI)

कोटक ने एनसीए और भारत ए स्तर पर काफी काम किया है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट श्रृंखलाओं में लगातार हार के बाद उन्हें भारतीय टीम की बल्लेबाजी इकाई का प्रभार दिया गया है।कोटक का कार्यभार इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 श्रृंखला से शुरू हुआ है। वह इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला और फिर चैम्पियंस ट्रॉफी में बल्लेबाजों का मार्गदर्शन करेंगे।

End of Feed