'आपको अपने मौके का इंतजार करना है, तो करना ही होगा'... वैभव सूर्यवंशी को ना खिलाने पर कोच गंभीर ने कह दी बड़ी बात

Gautam Gambhir On Vaibhav Suryavanshi: भारत के 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला और संजू सैमसन को प्राथमिकता दी गई। इसको लेकर जब गौतम गंभीर से सवाल किया गया, तो उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी।

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि 15 साल के शानदार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सीनियर नेशनल टीम में अपने मौके का इंतजार करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वे नए खिलाड़ियों से आगे रहेंगे। गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी T20I मैच में भारत की 127 रन की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा कि जब सूर्यवंशी को मौका मिलेगा, तो उन्हें लंबे समय तक खेलने का मौका दिया जाएगा।

Gautam Gambhir Says Vaibhav Suryavanshi Have To Wait For His Chance In Team India

कोच गौतम गंभीर का वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान (BCCI)

गंभीर ने कहा, "वैभव के नजरिए से बात एकदम साफ थी कि उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा। हम जानते हैं कि उनमें कितना टैलेंट है और वे क्या कर सकते हैं, लेकिन जो खिलाड़ी पिछले 2-3 सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, वह हमेशा उस खिलाड़ी से आगे रहेगा जो अभी-अभी टीम में आया है। जब भी उन्हें मौका मिलेगा, उन्हें लंबे समय तक खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय क्रिकेट का यही तो मतलब है, हम ड्रेसिंग रूम में कॉम्पिटिशन और टैलेंट चाहते हैं, लेकिन क्रिकेट ऐसे ही चलता है। चाहे आप 15 साल के हों या 30 साल के, जब आपको अपने मौके का इंतजार करना है, तो करना ही होगा।"

End of Feed