न्यूजीलैंड दौरे पर टीम चयन को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर ने दिए बड़े संकेत

भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर व्हाइट बॉल और रेड बॉल क्रिकेट के लिए टीम चयन को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़े संकेत दिए हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा?

नई दिल्ली: मुख्य कोच गौतम गंभीर ने संकेत दिया कि भारत के कुछ शीर्ष बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड के आगामी बहु-प्रारूप दौरे के दौरान सफेद गेंद के क्रिकेट से ब्रेक दिया जा सकता है, ताकि वे टेस्ट क्रिकेट की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने कम समय में 50 ओवर के क्रिकेट से पांच दिवसीय टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की चुनौती पर जोर देते हुए यह संकेत दिया। गंभीर ने न्यूजीलैंड का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया, लेकिन लंबे दौरे का कार्यक्रम ऐसा है कि भारत 19 नवंबर से वेलिंगटन में पहला टेस्ट खेलेगा जो न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे के केवल तीन दिन बाद ही होगा। इस लंबे दौरे में अलग-अलग प्रारूपों में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे।

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Varified)

टेस्ट की तैयारी के लिए देना पड़ता है बैटर्स को व्हाइट बॉल से ब्रेक

भारत के घरेलू सत्र से पहले 'जियो स्टार' से बात करते हुए गंभीर ने कहा,'अक्सर टेस्ट मैच की तैयारी के लिए आपको अपने बल्लेबाजों को सफेद गेंद के क्रिकेट से भी ब्रेक देना पड़ता है, ताकि वे टेस्ट क्रिकेट के लिए बदलाव कर सकें, क्योंकि टी20 से वनडे क्रिकेट में आना आसान होता है।'

End of Feed