IND vs NZ 1st Test: गौतम गंभीर के सामने न्यूजीलैंड में बड़ी परीक्षा, 2009 की यादें दोहराने की चुनौती

Gautam Gambhir New Zealand Test Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जाएगा। एक समय भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज के रूप में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाले गौतम गंभीर अब टीम के हेड कोच के रूप में जुड़े हैं। गंभीर, गिल ब्रिगेड से चाहेंगे की वह साल 2009 वाला कारनामा दोहराएं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Gautam Gambhir New Zealand Test Series: भारत के अभ्यास सत्र के दौरान बेसिन रिजर्व में खड़े गंभीर को शायद पुरानी यादें ताजा हो गई होंगी। वर्ष 2009 में गंभीर ने न्यूजीलैंड में भारत की पिछली टेस्ट सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने हैमिल्टन में 72, नेपियर में 136 और वेलिंग्टन में 167 रन की पारियां खेलकर अपनी जुझारू क्षमता का परिचय दिया था।

gambhir new zealand

न्यूजीलैंड दौरे पर गौतम गंभीर। फाइल फोटो

वह टेस्ट बल्लेबाजी का बेहतरीन उदाहरण थे। नेपियर में गंभीर की 12 घंटे तक चली मैच बचाने वाली पारी भारतीय क्रिकेट के यादगार पलों में शुमार है। अगर मौजूदा भारतीय बल्लेबाजी क्रम गुरुवार से शुरू होने वाली सीरीज में उसी जुझारूपन को दोहरा पाता है तो मेहमान टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी संभावनाओं को लेकर नए आत्मविश्वास के साथ स्वदेश लौट सकती है।

End of Feed