LIVECSK vs LSG Highlights: स्टॉयनिस की विस्फोटक पारी के दम पर लखनऊ ने चेपॉक में हासिल की सबसे बड़ी जीत

CSK vs LSG Highlights: स्टॉयनिस की विस्फोटक पारी के दम पर लखनऊ ने चेपॉक में हासिल की सबसे बड़ी जीत
CSK vs LSG Highlights: मार्कस स्टॉयनिस के शानदार शतक और निकोलस पूरन की तेज-तर्रार 15 गेंद में 34 रन की पारी के दम पर चेन्नई को 6 विकेट से हरा दिया। लखनऊ की इस सीजन चेन्नई के खिलाफ यह लगातार दूसरी जीत है। लखनऊ के सामने जीत के लिए 211 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 4 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। स्टॉयनिस ने 63 गेंद में नाबाद 123 रन की पारी खेली जो इस सीजन का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है। लखनऊ ने चेपॉक के मैदान पर सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड भी बना दिया है।
इससे पहले रुतुराज की ऐतिहासिक शतकीय पारी और दुबे की विस्फोटक अर्धशतक के दम पर सीएसके ने लखनऊ के सामने 211 रन का लक्ष्य रखा। गायकवाड़ ने 56 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की और बतौर कप्तान सीएसके के लिए शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। दुबे ने 27 गेंद में 66 रन की पारी खेली। गायकवाड़ 60 गेंद में 108 रन बनाकर नाबाद रहे।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन (Chrnnai Super Kings Playing 11 )
अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना
लखनऊ सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन (Lucknow Super Giants Playing 11)
क्विंटन डि कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुनाल मैच, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर
CSK Vs LSG Today Match Pitch Report: Check Here | CSK Vs LSG Live Score Today Match | Chennai Banaam Lucknow Today Match Preview
IPL Live Score, CSK Vs LSG Live Score Online, Aaj Ke Match ka Live Score Streaming and TV Telecast on Jio Cinema, आज के आईपीएल मैच का लाइव स्कोर के पल पल के अपडेट यहॉँ से देखें
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ ने दूसरी बार चेन्नई को हराया
मार्कस स्टॉयनिस के शानदार शतक और निकोलस पूरन की तेज-तर्रार 15 गेंद में 34 रन की पारी के दम पर चेन्नई को 6 विकेट से हरा दिया। लखनऊ की इस सीजन चेन्नई के खिलाफ यह लगातार दूसरी जीत है। लखनऊ के सामने जीत के लिए 211 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 4 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
CSK vs LSG Live Score: पूरन 34 रन बनाकर हुए आउट
लखनऊ का चौथा विकेट गिर गया है। 15 गेंद में 34 रन बनाकर निकोलस पूरन पथिराना की गेंद पर आउट हो गए हैं। हालांकि, मार्कस स्टॉयनिस अब भी 88 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
CSK vs LSG Live Score: मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचा
चेपॉक का यह मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। चेन्नई के 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 16वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा छू लिया। स्टॉयनिस और पूरन विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
CSK vs LSG Live Score: केएल राहुल आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है। केएल राहुल आउट हो गए हैं।
CSK vs LSG Live Score: क्विंटन डी कॉक आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है। क्विंटन डी कॉक आउट हो गए हैं।
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई ने बनाए -210/4
लखनऊ के सामने 211 रन का लक्ष्य, गायकवाड़ 108 रन बनाकर रहे नाबाद और धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच किया फिनिश।
CSK vs LSG Live Score: दुबे ने 22 गेंद में जड़ा अर्धशतक
शिवम दुबे ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन का उनका तीसरा अर्धशतक है। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 6 छक्के लगाए।
CSK vs LSG Live Score: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा शतक
गायकवाड़ ने 56 गेंद में शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए। वह सीएसके के लिए शतक लगाने वाले पहले कप्तान हैं।
CSK vs LSG Live Score: 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 154/3
CSK vs LSG Live Score: 16 ओवर में चेन्नई ने 3 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं। गायकवाड़ और दुबे के बीच 24 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है।
CSK vs LSG Live Score: आधे ओवर खत्म, चेन्नई का स्कोर CSK 85/2
चेन्नई ने 10 ओवर के बाद 85 रन बना लिए हैं। कप्तान गायकवाड़ 57 रन जबकि रवींद्र जडेजा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम डेरिल मिचेल और रहाणे का विकेट खो चुकी है।
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई को लगा दूसरा झटका
चेन्नई ने 49 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। डेरिल मिचेल 10 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। यश ठाकुर की गेंद पर उनका कैच दीपक हुड्डा ने पकड़ा।
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई की अच्छी शुरुआत
चेन्नई ने शुरुआती झटके से उबरते हुए अच्छी शुरुआत की है। खासतौर से गायकवाड़ अच्छी बल्लेबाजी कर रह हैं। 5वें ओवर में सीएसके का स्कोर 50 रन के करीब पहुंच गया है।
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन (Chennai Super Kings Playing 11 )
अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन (Lucknow Super Giants Playing 11)
लखनऊ सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन (Lucknow Super Giants Playing 11)क्विंटन डि कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुनाल मैच, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर
CSK vs LSG Live Score: इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
CSK vs LSG Live Score: आज के मैच में धोनी बना सकते हैं खास रिकॉर्ड
आज के मैच में एमएस धोनी खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस सीजन छक्कों में डील करने वाले धोनी अपने 250 आईपीएल छक्के से केवल 3 कदम दूर हैं। वह इस दूरी को आज खत्म कर सकते हैं।
CSK vs LSG Live Score: तैयार है दोनों टीमें
CSK vs LSG Live Score: आज के मैच में लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, क्विंटन डि कॉक, दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मोहसिन खान [इंपैक्ट: देवदत्त पडिक्कल]
IPL Live Score Today Match: आज के मैच में चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन
रुतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोइन अली, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना [इंपैक्ट: तुषार देशपांडे]
IPL Live Score Today Match: हार का बदला लेने उतरेगी चेन्नई
पिछले मुकाबले में लखनऊ ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया था। लेकिन इस बार मुकाबला चेपॉक में है और चेन्नई के पास पिछली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है।