क्रिकेट

CSK vs LSG Playing 11, IPL 2023: इन खिलाड़ियों के साथ एक-दूसरे भिड़ेंगी चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 3, 2023, 07:10 PM IST

CSK vs LSG Dream11 Prediction, IPL 2023 Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Dream11 Team, Playing 11: आईपीएल 2023 के छठे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होने जा रहा है। जानिए किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेंगी दोनों टीमें।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग-11

CSK vs LSG Dream11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल 2023 में सोमवार को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होगी। चेन्नई को सीजन के उद्धाटन मुकाबले में गुजरात के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं लखनऊ की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 रन के बड़े अंतर से विजयी हुई थी।

लखनऊ और चेन्नई की टीमों के बीच की भिड़ंत रोचक होने जा रही है। जहां चेन्नई की टीम घर पर खेलेगी वहीं लखनऊ के लिए यह अवे मैच होगा। लखनऊ की टीम पहली बार चेन्नई में खेल रही है। चेन्नई का अपने घर पर दबदबा रहा है। यहां खेले तकरीबन 70 प्रतिशत मैच में चेन्नई की टीम विजयी हुई है। स्पिनर्स के दबदबे वाले इस मैदान में चेन्नई को पटखनी देना और सही प्लेइंग-11 का चुनाव करना लखनऊ के लिए आसान नहीं होगा। वहीं सीएसके की टीम अपने घर पर मजबूत पहलुओं और परिस्थितियों का फायदा उठाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11

एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुनाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, आवेश खान
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article