IPL 2024, CSK vs LSG Pitch Report, Weather: चेन्नई और लखनऊ के बीच मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 23, 2024, 09:44 AM IST

IPL 2024, CSK vs LSG Pitch Report (2nd Leg) MA Chidambaram Stadium And Chennai Weather Forecast Today In Hindi: टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े मंच आईपीएल 2024 में आज (23 April 2024) चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से होने जा रही है। ये दोनों टीमों के बीच इस सीजन का दूसरा मैच होगा। पिछली बार लखनऊ ने अपने घर में चेन्नई को मात दे दी थी। आज का मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आयोजित होगा। आइए जानते हैं चेन्नई-लखनऊ दूसरे चरण के मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा है चेन्नई का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में अब दूसरे चरण के मुकाबले शुरू
  • आज चेन्नई सुपर किंग्स की लखनऊ सुपर जायंट्स से फिर होगी टक्कर
  • इस बार दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होगा मैच

CSK (Chennai Super Kings) vs LSG (Lucknow Super Giants) Pitch Report And Chennai Weather Forecast Today Match, IPL 2024: आज आईपीएल 2024 में दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (Chennai vs Lucknow) से होगी। दोनों टीमों के बीच अभी चार दिन पहले ही लखनऊ में मैच खेला गया था। इस बार दूसरे लेग का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड यानी चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (Chepauk) में होने जा रहा है। पिछली बार जब लखनऊ के मैदान पर दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब लखनऊ की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दे दी थी। अब आज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उस हार का बदला लेने के इरादे से अपने मैदान पर उतरेगी।

IPL 2024, CSK vs LSG Pitch Report

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पिच रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग में आज खेले जाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के दूसरे चरण के मैच से पहले जान लेते हैं कि आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों का एक दूसरे के सामने ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 4 आईपीएल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों का आयोजन तीन अलग-अलग मैदानों पर हुआ जिसमें 2 बार लखनऊ की टीम को जीत मिली, वहीं पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल हुई। जबकि एक मुकाबला रद्द हो गया था। चेपॉक में दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही मैच हुआ है जिसमें मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स धोनी की कप्तानी में विजयी रही थी। आइए अब बताते हैं कि आज जब ये दोनों टीमें एक बार फिर मैदान पर होंगी तो कैसी होगी एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच और आज कैसा है चेन्नई के मौसम का हाल।

End of Feed