TATA IPL 2023 BCCI Playoffs and Final: आईपीएल 2023 का आगाज हुए तीन सप्ताह से ज्यादा गुजर चुके हैं। सभी टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए के दूसरे के साथ जद्दोजहत करती दिख रही हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने शुक्रवार को चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे आईपीएल-16 के 29वें मुकाबले के आगाज से पहले प्लेऑफ मैचों और फाइनल के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया।
आईपीएल 2023 प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू और कार्यक्रम(साभार IPL/BCCI)
अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल
आईपीएल 2023 के प्लेऑफ दौर का पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला चेन्नई के एमएस चिंदबरम स्टेडियम में 23 और 24 मई को खेले जाएंगे। इसके बाद 26 मई को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें पहले क्वालीफायर मुकाबले में हारने वाली और एलिमिनेटर मुकाबले में जीतने वाली टीमों के बीच भिड़ंत होगी। टूर्नामेंट का फाइनल 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछली बार भी आईपीएल का फाइनल अहमदाबाद में खेला गया था। लेकिन पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला गया था।
21 मई को होगा लीग राउंड का अंत
आईपीएल 2023 में लीग दौर में कुल 68 मुकाबले खेले जाएंगे। 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सीजन का आखिरी लीग में 21 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। उसके दो दिन बाद प्लेऑफ दौर चेन्नई में शुरू होगा।
