क्रिकेट

IPL 2023: सुनील गावस्कर ने बताया अगर मिलता आईपीएल में मौका तो किस टीम का होते हिस्सा?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 21, 2023, 07:32 PM IST

सुनील गावस्कर ने बताया कि अगर उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिलता तो वो किस टीम का हिस्सा बनना पसंद करते और क्यों?

Image

सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन इस बार खेला जा रहा है। साल 2008 में आईपीएल का आगाज हुआ था उसके बाद से टी20 फॉर्मेट की इस लीग ने भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के क्रिकेट की तस्वीर बदलकर रख दी। आज इसे दुनिया की नंबर वन और सबसे प्रतिस्पर्धी टी20 लीग माना जाता है। आईपीएल के रोमांच को देखकर सत्तर और अस्सी के दशक के भारतीय क्रिकेटरों का दिल भी मचल जाता है।

चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनते गावस्कर

आईपीएल 2023 में कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर से पूछा गया कि अगर उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिलता तो वो किस टीम का हिस्सा होते? इसके जवाब में उन्होंने कहा, अगर उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिलता तो वो चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलना पसंद करते।'

सीएसके के लिए खेलने की ये है वजह

चेन्नई को पसंदीदा टीम बताने की भी गावस्कर की वजह हैं। उन्होंने आगे कहा, मैं चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दो वजहों से खेलता। पहला, मुझे ऐसा करके एमएस धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम में बैठने का मौका मिलता और ये देखने का मौका मिलता कि वो कैसे टीम की कप्तानी करते हैं।' गावस्कर ने चेन्नई के लिए खेलने की दूसरी वजह सीएसके के मालिकों की क्रिकेट के प्रति जुनून को बताया है। गावस्कर ने कहा, सीएसके की टीम के मालिकों में खेल को लेकर बहुत जुनून है। इस वजह से मैं सीएसके के साथ जुड़ना पसंद करता।

आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम है चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में शुरुआत से ही शिरकत कर रही है। दो साल का स्पॉट फिक्सिंग मामले के बाद चेन्नई पर प्रतिबंध लगा था। धोनी शुरुआत से लेकर अबतक सीएसके की टीम का हिस्सा हैं। वो प्रतिबंध वाले दो साल पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेले थे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने सफलता की नई कहानी लिखी और सीएसके को टी20 इतिहास की सबसे सफल टीम के रूप में स्थापित किया। टीम का मालिकाना हक बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की इंडिया सीमेंट्स के हाथों में है। ऐसे में टीम सफलता की नई कहानी लिख रही है। टीम का फैन बेस भी जबरदस्त है। टीम कहीं भी खेले चेन्नई के प्रशंसक उसका समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में मैदान में पहुंचते हैं। ये दीवानगी इस बार भी आईपीएल में नजर आ रही है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article