T20 World Cup Final Closing Ceremony 2026 LIVE: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले होगा शानदार समापन समारोह, ये हस्तियां मचाएंगी धमाल

T20 World Cup Final Closing Ceremony Live Updates: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (8 March) इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाना है। इस मैच से पहले एक शानदार समापन समारोह (क्लोजिंग सेरेमनी) का आयोजन होने जा रहा है। यहां जानिए इस सेरेमनी की ताजा अपडेट्स और कौन-कौन सी हस्तियां यहां परफॉर्म करने वाली हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल
  • भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी
  • समापन समारोह में तीन बड़ी हस्तियां करेंगी परफॉर्म

T20 World Cup Final Closing Ceremony Updates: आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (IND vs NZ Final) के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाना है। भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले एक रंगारंग समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। स्टेडियम में कई नामी हस्तियां परफॉर्म करने वाली हैं जो फाइनल मैच से पहले फैंस को जोश से भर देंगे। आइए जानते हैं कि आज टी20 विश्व कप की क्लोजिंग सेरेमनी में कौन-कौन परफॉर्म करने जा रहा है और किस समय शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी।

T20 World Cup Final Closing Ceremony 2026 Live Updates, Sukhbir Singh, Phalguni Pathak, Ricky Martin

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले शानदार क्लोजिंग सेरेमनी (X/ICC)

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल क्लोजिंग सेरेमनी में कौन-कौन सी हस्तियां परफॉर्म करेंगीः भारत-न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी में जो हस्तियां परफॉर्म करने जा रही हैं उनमें सबसे बड़ा नाम है अमेरिकी-स्पेनिश गायक रिकी मार्टिन (Ricky Martin) जिनका फुटबॉल से लेकर तमाम खेल आयोजनों में धमाल दुनिया देख चुकी है। खासतौर पर 1998 फीफा फुटबॉल विश्व कप में उनका गाना सबसे यादगार रहा था। वहीं, दूसरे परफॉर्मर होंगे पंजाबी गायक सुखबीर सिंह (Sukhbir Singh) जिनके गानों पर आज भी युवाओं के पैर थिरकने लगते हैं। जबकि, तीसरी परफॉर्मर होंगी गुजरात की गायिका फाल्गुनी पाठक (Phalguni Pathak) जिनकी गुजरात ही नहीं, पूरे भारत में दशकों से अच्छी फैन फॉलोइंग रही है।

End of Feed