LIVE

T20 World Cup 2026 India Squad: सूर्या की कप्तानी में ऐसी है टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम, गिल और जायसवाल को नहीं मिला मौका

T20 World Cup 2026 Team India Announcement (टी-20 विश्व कप 2026 इंडियन टीम प्लेयर्स लिस्ट) 2026 Vishwa Cup Bharat Ka Squad Live Updates: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। इस स्क्वॉड की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें उप-कप्तान शुभमन गिल का नाम नहीं है। अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान) , ईशान (विकेटकीपर), रिंकू सिंह।

समीर कुमार ठाकुरUpdated Dec 20, 2025, 17:31 IST
Follow on Google News
T20 World Cup 2026 India Squad: सूर्या की कप्तानी में ऐसी है टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम, गिल और जायसवाल को नहीं मिला मौका

T20 World Cup 2026 India Squad: सूर्या की कप्तानी में ऐसी है टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम, गिल और जायसवाल को नहीं मिला मौका

T20 World Cup 2026 India Announcement LIVE: राष्ट्रीय चयन समिति ने प्रतिष्ठा के बजाय वर्तमान की फॉर्म को प्राथमिकता देते हुए रन बनाने के लिए जूझ रहे स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ रिंकू सिंह को वापस टीम में शामिल किया। मुंबई में हुई चयन समिति की बैठक में गिल को टीम से बाहर रखना सबसे दिलचस्प फैसला रहा, हालांकि उनकी फॉर्म को देखते हुए यह बहुत है हैरानी भरा नहीं था। गिल को बाहर किए जाने के बाद उनके स्थान पर ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

टेस्ट और वनडे में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाजों में से एक होने के बावजूद गिल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में विशेष रूप से सलामी बल्लेबाज के रूप में एक निश्चित भूमिका निभाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं ने किसी खिलाड़ी की प्रतिष्ठा के बजाय विशेष प्रभाव छोड़ने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता देना उचित समझा। पावरप्ले में गिल के स्ट्राइक रेट को लेकर चिंताएं और बेहतर विकल्प मौजूद होने का असर उन पर पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में उन्होंने सिर्फ 4, 0 और 28 रन बनाए।

चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘शुभमन गिल इस समय रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और वह पिछले विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे।’’ इसके विपरीत ईशान की वापसी से स्पष्ट होता है कि चयनकर्ता शीर्ष क्रम में बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन और आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाजों को प्राथमिकता देना चाहते हैं। किशन फिटनेस और उपलब्धता संबंधी समस्याओं के कारण साल के अधिकांश समय टीम से बाहर रहे। उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज ने फाइनल में शतक लगाकर झारखंड को खिताब दिलाया।
गिल को टीम से बाहर किए जाने पर कप्तान सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘यह गिल की फॉर्म की बात नहीं है। हम चाहते थे कि शीर्ष क्रम में एक अच्छा विकेटकीपर हो।’’

किशन को टीम में शामिल किए जाने का मतलब है कि प्रतिभाशाली यशस्वी जायसवाल टीम में जगह बनाने का मौका चूक गए, वहीं जितेश ने भी टीम में अपनी जगह गंवा दी। भारत ने शीर्ष और मध्य क्रम को मजबूत करते हुए अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार, तिलक वर्मा और किशन को टीम में शामिल किया है। रिंकू की मौजूदगी दबाव झेलने और अंतिम ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले विशेषज्ञ फिनिशर के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

हार्दिक पंड्या एक बार फिर अंतिम एकादश को संतुलन प्रदान करेंगे जिसमें शिवम दुबे उनका साथ देंगे, जिनकी स्पिनरों को निशाना बनाने की क्षमता टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण बन गई है। इसके अलावा अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी विविधता, नियंत्रण और बल्लेबाजी की गहराई प्रदान करेगी। जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे जिसमें उनका साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज अर्शदीप सिंह देंगे। हर्षित राणा को टीम में शामिल करना एक दूरदर्शी दृष्टिकोण को दिखाता है जिसमें चयनकर्ता तेज गति और उछाल को एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में देखते हैं।
स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती संभालेंगे जो कलाई की चतुराई और रहस्य से भरपूर स्पिन गेंदबाजी का बेहतरीन मेल पेश करते हैं। वाशिंगटन सुंदर और अक्षर टीम को ऑलराउंडर के तौर पर आवश्यक विकल्प प्रदान करते हैं।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत की टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान) , ईशान (विकेटकीपर), रिंकू सिंह।


DEC 20, 2025 14:31 IST

T20 World Cup Team Announcement 2026, टी20 विश्व कप टीम की घोषणा LIVE: गिल को क्यों नहीं मिली जगह, अजीत अगरकर ने दी प्रतिक्रिया

हम जानते हैं कि शुभमन गिल कितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन फिलहाल रनों की कमी से जूझ रहे हैं। दुर्भाग्यवश, वह इस टी20 विश्व कप और पिछले विश्व कप में भी नहीं खेल पाए।
DEC 20, 2025 14:16 IST

T20 World Cup Team Announcement 2026, टी20 विश्व कप टीम की घोषणा LIVE: भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम ऐसी है

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान) , ईशान (विकेटकीपर), रिंकू सिंह।
DEC 20, 2025 13:29 IST

T20 World Cup Team Announcement 2026, टी20 विश्व कप टीम की घोषणा LIVE: टीम चुनने के लिए चल रही है सेलेक्टर की मीटिंग

DEC 20, 2025 13:00 IST

T20 World Cup Team Announcement 2026, टी20 विश्व कप टीम की घोषणा LIVE: पिछले वर्ल्ड कप टीम के 7 खिलाड़ियों के बिना उतरेगी टीम इंडिया

2024 टी20 विश्व कप टीम के 7 खिलाड़ी इस स्क्वॉड का हिस्सा नहीं होंगे। इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। ये तीनों संन्यास ले चुके हैं। युजवेंद्र चहल ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेला और अगस्त 2023 में आखिरी बार भारत के लिए खेलने के बाद से वह किसी भी टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज ने भी जुलाई 2024 के बाद से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
DEC 20, 2025 12:48 IST

T20 World Cup Team Announcement 2026, टी20 विश्व कप टीम की घोषणा LIVE: फॉर्म से जूझ रहे हैं कप्तान और उप-कप्तान

इस साल 20 मैचों और 18 पारियों में सूर्यकुमार ने मात्र 213 रन बनाए हैं, जिनका औसत बेहद निराशाजनक 14.20 है, स्ट्राइक रेट 125 से थोड़ा अधिक है और उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। गिल 15 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। उनके नाम 291 रन हैं।
DEC 20, 2025 12:36 IST

T20 World Cup Team Announcement 2026, टी20 विश्व कप टीम की घोषणा LIVE: बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंचे अगरकर

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर शनिवार को टी20 विश्व कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्यालय पहुंच चुके हैं।
DEC 20, 2025 12:33 IST

T20 World Cup Team Announcement 2026, टी20 विश्व कप टीम की घोषणा LIVE: गिल बना पाएंगे टीम में जगह

वापसी के बाद गिल के खराब फॉर्म के बावजूद टीम में बने रहने की उम्मीद है। शुभमन ने 36 टी20 मैचों में सिर्फ चार अर्धशतक बनाए हैं और उनका औसत और स्ट्राइक रेट भी कम है। इस साल 15 पारियों में गिल एक भी छक्का नहीं लगा पाए। हालांकि, टूर्नामेंट से ठीक पहले भारत द्वारा अपने उप-कप्तान को टीम से बाहर करना मुश्किल लग रहा है। इसका मतलब यह होगा कि यशस्वी जायसवाल को बेहतर रिकॉर्ड और 2024 टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा होने के बावजूद टीम से बाहर रहना पड़ेगा।
DEC 20, 2025 12:31 IST

T20 World Cup Team Announcement 2026, टी20 विश्व कप टीम की घोषणा LIVE: टीवी पर कहां देखें यह प्रेस कॉन्फ्रेंस

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव साथ में टीम का ऐलान करेंगे। यदि आप इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को देखना चाहते हैं तो इसे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

DEC 20, 2025 12:19 IST

T20 World Cup Team Announcement 2026, टी20 विश्व कप टीम की घोषणा LIVE: सूर्या के पास आखिरी मौका

सूर्यकुमार के लिए राष्ट्रीय टी20 कप्तान के रूप में यह आखिरी मौका हो सकता है। वह 35 वर्ष के हो चुके हैं और पिछले एक साल से खराब लय में हैं। सूर्यकुमार कप्तान होने के कारण ही लगभग 14 महीनों और 24 मैचों में खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम में बने हुए हैं। सूर्या इसे जीत के साथ खत्म करना चाहेंगे।
DEC 20, 2025 12:01 IST

T20 World Cup Team Announcement 2026, टी20 विश्व कप टीम की घोषणा LIVE: सुपर-8 तक का सफर है आसान

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को आसान ग्रुप मिला है। टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, USA, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ हालिया रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को तीन बार हराया है और इसके अलावा वनडे में चैंपियंस ट्रॉफी में भी उसे मात दी थी। ऐसे में उसका सुपर-8 में पहुंचना तय है। उसके बाद उसे अपना दम दिखाना होगा।
DEC 20, 2025 11:45 IST

T20 World Cup Team Announcement 2026, टी20 विश्व कप टीम की घोषणा LIVE: भारत के पास इतिहास रचने का मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहा है। भारत के पास इतिहास रचने का मौका है। आज तक कोई भी टीम अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। भारत यह कारनामा कर सकता है, लेकिन इसके लिए सूर्या एंड कंपनी को अपना बेस्ट देना होगा।
DEC 20, 2025 11:10 IST

T20 World Cup Team Announcement 2026, टी20 विश्व कप टीम की घोषणा LIVE: 7 फरवरी को टीम इंडिया करेगी वर्ल्ड कप का आगाज

भारत टी20 विश्व कप 2026 ग्रुप स्टेज का कार्यक्रम:
भारत बनाम अमेरिका, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में, शनिवार, 7 फरवरी 2026।

भारत बनाम नामीबिया, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में, गुरुवार, 12 फरवरी 2026।

भारत बनाम पाकिस्तान, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में, रविवार, 15 फरवरी 2026।

भारत बनाम नीदरलैंड्स, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में, बुधवार, 18 फरवरी 2026।
DEC 20, 2025 10:46 IST

T20 World Cup Team Announcement 2026, टी20 विश्व कप टीम की घोषणा LIVE: 49 दिन पहले होगी वर्ल्ड कप टीम की घोषणा

टूर्नामेंट शुरू होने से 49 दिन पहले भारत अपनी टीम की घोषणा करेगा, जो शानदार है। अब तक केवल श्रीलंका ने ही 25 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। किसी भी अन्य देश ने अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। आमतौर पर, भारत अपनी टीम की घोषणा करने वाले अंतिम देशों में से एक माना जाता है, लेकिन इस बार ठीक इसके उलट है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी।
DEC 20, 2025 09:36 IST

India T20 WC 2026 Squad Announcement Live Update: इन 15 नामों पर लग सकती है मुहर

टी20 विश्व कप के लिए भारत की संभावित टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर
DEC 20, 2025 09:17 IST

India T20 WC 2026 Squad Announcement Live Update: संजू सैमसन हैं टीम में वैकल्पिक सलामी बल्लेबाज


टीम में रिजर्व सलामी बल्लेबाज के तौर पर फिलहाल संजू सैमसन है। सैमसन को शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम प्रबंधन से गिल की वापसी के बाद उन्हें इस भूमिका से हटा दिया। टी20 विश्व कप अगर छह महीने दूर होता तो चयन समिति के पास कप्तानी के लिए वैकल्पिक नामों पर विचार करने की गुंजाइश होती।
DEC 20, 2025 09:13 IST

India T20 WC 2026 Squad Announcement Live Update: जायसवाल हैं टीम में जगह पाने के दावेदार


लेकिन सात फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ होने वाले विश्व कप के शुरुआती मुकाबले से पहले केवल पांच मैच बचे हैं, ऐसे में कोई भी चयन समिति इस निरंतरता को तोड़ना नहीं चाहेगी। इस बात की काफी संभावना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम न्यूजीलैंड और उसके बाद टी20 विश्व कप में भी खेलेगी, लेकिन जायसवाल का नाम लगभग निश्चित रूप से सामने आएगा क्योंकि उन्होंने गिल और सैमसन दोनों की तुलना में खुद को एक बहुमुखी टी20 खिलाड़ी साबित किया है।
DEC 20, 2025 08:51 IST

India T20 WC 2026 Squad Announcement Live Update: सूर्यकुमार यादव का फॉर्म है चिंता का विषय


बीसीसीआई में हालांकि कोई भी इस बात को स्पष्ट रूप से नहीं कह रहा है, लेकिन भारत में होने वाला यह वैश्विक टूर्नामेंट सूर्यकुमार के लिए राष्ट्रीय टी20 कप्तान के रूप में आखिरी हो सकता है। वह 35 वर्ष के हो चुके हैं और पिछले एक साल से खराब लय में हैं। सूर्यकुमार कप्तान होने के कारण ही लगभग 14 महीनों और 24 मैचों में खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम में बने हुए हैं।
DEC 20, 2025 08:39 IST

India T20 WC 2026 Squad Announcement Live Update: एक जैसी होगी विश्व कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की टीम


चयन समिति न्यूजीलैंड के लिए टी20 टीम का भी चयन करेगी और यह टीम विश्व कप के लिए चुनी जाने वाली टीम के समान ही होगी। मौजूदा भारतीय टी20 टीम में किसी भी स्थान के लिए कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है लेकिन जायसवाल जैसा शानदार विकल्प होने के बावजूद टीम में गिल की मौजूदगी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या चयनकर्ता जायसवाल को न्यूजीलैंड श्रृंखला के लिए अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल करते हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका मूल्यांकन किया जा सके।
DEC 20, 2025 08:26 IST

India T20 WC 2026 Squad Announcement Live Update: भारत की कमजोर कड़ी

कागजों पर इस 15 सदस्यीय टीम में एकमात्र कमजोर कड़ी वाशिंगटन सुंदर दिख रहे हैं, जिन्होंने 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अभी तक कोई शानदार प्रदर्शन नहीं किया है। वह हालांकि इस प्रारूप में मुख्य रूप से गेंदबाजी ऑलराउंडर की तरह हैं। इसके अलावा शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की फॉर्म चिंता का कारण है।
DEC 20, 2025 08:20 IST

India T20 WC 2026 Squad Announcement Live Update: आईसीसी ट्रॉफी जीत की हैट्रिक लगा सकती है टीम इंडिया

भारत ने अपने पिछले दो आईसीसी खिताब जीते हैं - 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी। क्या वे लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच सकते हैं, ऐसा कोई भी टीम पहले नहीं कर पाई है? भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले दोनों आईसीसी खिताब जीते थे, लेकिन इस बार कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास है जो अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं।