क्रिकेट

कौन हैं टी20 विश्व कप 2024 के पहले मैच में हाहाकार मचाने वाले एरोन जोंस?

Who is Aaron Jones? जानिए कौन हैं कनाडा के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के उद्घाटन मुकाबले में बल्ले से हाहाकार मचाने वाले अमेरिकी बल्लेबाज एरोन जोंस?

Image

एरोन जोंस(साभार USA Cricket)

Who is Aaron Jones: टी20 विश्व कप 2024 की धमाकेदार शुरुआत अमेरिका और कनाडा के बीच मुकाबले के साथ हुई। विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान अमेरिका ने धमाकेदार अंदाज में 195 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 194 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसे अमेरिकी टीम ने 17.3 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।

जोंस ने खेली 40 गेंद में 94* रन की पारी

अमेरिकी टीम के जीत के हीरो एरोन जोंस रहे। जोंस ने 40 गेंद में 94 रन की नाबाद आतिशी पारी खेली और मैदान में चौकों छक्कों की झड़ी लगा दी। जोंस ने 235 के स्ट्राइक रेट वाली अपनी पारी में 4 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनकी ये पारी देखकर ग्रुप ए में शामिल भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड की टीमों और फैन्स के बीच इस खिलाड़ी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हर कोई इस खिलाड़ी के बारे में जानना चाहता है कि ये कौन है और अबतक कहां छुपा बैठा था, जिसने भारत पाकिस्तान जैसी धाकड़ टीमों की भी नींद उड़ा दी है।

बारबाडोस में सीखा क्रिकेट का ककहरा

एरोन जोंस मूल रूप से वेस्टइंडीज के बारबाडोस के रहने वाले हैं। उन्होंने बारबाडोस का अंडर-15 और अंडर-19 क्रिकेट में बारबाडोस का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने शाई होप, जोसन होल्डर, निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल के साथ अपने शुरुआत दौर की क्रिकेट खेली। साल 2016 में उन्होंने बारबाडोस के लिए लिस्ट-ए और प्रथम श्रेणी डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने साल 2018 अमेरिका चले गए। जोंस का जन्म न्यूयॉर्क के क्वींस में हुआ 19 अक्तूबर, 1994 को हुआ था। ऐसे में उन्हें अमेरिकी टीम में शामिल होने में कोई दिक्कत नहीं हुई जल्दी हो अमेरिकी टीम का अहम हिस्सा बन गए।

साल 2019 में थामा अमेरिकी टीम का दामन

जोंस ने साल 2019 में अमेरिका के लिए मार्च में यूएई के खिलाफ टी20 और इसी साल अप्रैल में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। अमेरिका के लिए अपने 5 साल लंबे करियर में जोंस ने 43 वनडे मैच में 36.35 के औसत और 70.78 के स्ट्राइक रेट से 1454 रन बनाए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय टी20 में उन्होंने 27 मैच में 116 के स्ट्राइक रेट और 28.11 के औसत से 478 रन बनाए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 में दो अर्धशतक जड़े हैं जिसमें 94* उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

टी20 लीग में भी खेलते आए नजर

एरोन जोंस टी20 लीग में सीपीएल में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर रायडर्स के लिए और मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ओरकस के सदस्य रहे हैं। लेकिन इममें वो केवल एक मैच खेल सके अधिकांस समय उन्हें बेंच पर ही अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article