T20 World Cup 2024 की तारीख आई सामने, 10 स्थानों पर हो सकते हैं सभी मुकाबले

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 29, 2023, 03:51 PM IST

T20 World Cup 2024 Date And Venues: वेस्टइंडीज और अमेरिका के संयुक्त मेजबानी में 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। रिपोर्ट के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 4 जून से होगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 10 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे।

T20 World Cup 2024 Date And Venues: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसके खत्म होने के करीब सात महीने बाद टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो सकती है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें उतरेंगी और कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। अभी सभी टीमों का फोकस वनडे वर्ल्ड कप पर है, लेकिन इस बीच टी20 वर्ल्ड कप की संभावित तारीख सामने आ गई है। अब क्वालीफाई कर चुकी टीमों का फोकस वनडे वर्ल्ड कप के साथ टी20 वर्ल्ड कप पर भी होगा।

T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की संभावित तारीख आई सामने। (फोटो- ICC T20 World Cup Twitter)

4 जून से शुरू हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 4 जून से हो सकता है। यह टूर्नामेंट 30 जून तक चलेगा। वेस्टइंडीज और अमेरिका के संयुक्त मेजबानी में 10 स्थानों पर टी20 वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले खेले जा सकते हैं। आईसीसी की एक टीम ने अमेरिका में कुछ शॉर्टलिस्ट किए गए स्थानों का निरीक्षण किया, जो पहली बार एक टी20 वर्ल्ड की मेजबानी करेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए स्थानों में फ्लोरिडा के लारॅडररिल, मॉरिसविले के चर्च स्ट्रीट पार्क, डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम और न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स के वैप कोर्टलैंड पार्क शामिल है।

End of Feed