क्रिकेट

T20 World Cup 2024, SL vs NED Match Pitch Report, Weather: श्रीलंका-नीदरलैंड मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

T20 World Cup 2024, SL vs NED Pitch Report: टी20 विश्व कप 2024 के 38वें मुकाबले में श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच सेंट लुसिया के डैरन सैमी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। जानिए कैसा होगा सेंट लुसिया में पिच का मिजाज और मौसम का हाल?

Image

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2024, पिच और वेदर

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप 2024 का रविवार को खेला जाएगा 38वां लीग मुकाबला
  • नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच सेंट लुसिया में होगी भिड़ंत
  • जानिए डैरन सैमी स्टेडियम की कैसी होगी पिच और मौसम का हाल

T20 World Cup 2024, SL vs NED Pitch Report And Gros Islet St Lucia Weather Forecast Today: टी20 विश्व कप 2024 के 38वें मुकाबले श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच भिड़ंत होगी। ग्रुप डी का ये मुकाबला सेंट लुसिया के डैरन सैमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम की कमान वनिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) के हाथों में है जबकि नीदरलैंड की कप्तानी स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) कर रहे हैं। श्रीलंका की टीम पहले ही सुपर-8 राउंड से बाहर हो चुकी है। नीदरलैंड की टीम अबतक खेले तीन मैच में से एक में जीत हासिल कर सकी है। ऐसे में अगर वो श्रीलंका को बड़े अंतर आखिरी मुकाबले में मात देने में सफल रही तो नेपाल के खिलाफ बांग्लादेश की हार की स्थिति में वो सुपर-8 की रेस में बनी रहेगी। श्रीलंका की टीम इस बार जीत का खाता भी नहीं खोल सकी है ये मुकाबला उसके लिए अपनी साथ बचाए रखने का मौका है।

आज कैसा रहेगा सेंट लुसिया का मौसम (Gros Islet St Lucia Weather Today)

सेंट लुसिया में मैच के दौरान तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम में उमस 79 प्रतिशत तक रहेगी। 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में दोनों टीमों को केवल जीत के बारे में चिंता करनी है।

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड मैच सेंट लुसिया की पिच रिपोर्ट (SL vs NED Pitch Report)

सेंट लूसिया के डैरन सैमी स्टेडियम में स्थानीय समयानुसार मैच शाम साढ़े आठ बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे) से श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच इस मैदान पर खेले गए मुकाबले में जमकर रन बने। ऐसे में ये श्रीलंका और नीदरलैंड दोनों टीमों के बल्लेबाजों के लिए उत्साह बढ़ाने वाली बात है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में तीन स्पिनर्स को शामिल किया था। ये इस बात का संकेत है कि पिच पर स्पिनर्स के लिए मददगार है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (SL vs NED Squad)

श्रीलंका क्रिकेट टीम(Sri Lanka Full Squad T20 World Cup 2024):

वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलांका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महेश थीक्षाना, दुनिथ वेल्लालेज, दुशमंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथेशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।

नीदरलैंड क्रिकेट टीम (Netherlands Full Squad T20 World Cup 2024):

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेट कीपर), आर्यन दत्त, बास डी लीडे, डैनियल डोरम, फ्रेड क्लासेन, लोगान वैन बीक, मैक्स ओ'डॉड, माइकल लेविट, पॉल वैन मीकेरेन, साइब्रांड एंजेलब्रेच, तेजा निदामनुरु, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह, विव किंगमा, वेस्ले बैरेसी।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article