क्रिकेट

BAN vs NEP Live Streaming: बांग्लादेश और नेपाल के बीच मुकाबला आज, कब और कहां देख सकते हैं यह रोमांचक मैच

T20 World Cup, BAN vs NEP Live Streaming when and where to watch (Khaa Dekhen BAN vs NEP match): टी20 वर्ल्ड कप के 37वें मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश और नेपाल के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले को आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

बांग्लादेश बनाम नेपाल, लाइव स्ट्रीमिंग, टी20 विश्व कप 2024

KEY HIGHLIGHTS
  • रविवार देर रात होगी नेपाल और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत
  • बांग्लादेश के लिए अहम है ये मैच
  • जानिए कब, कहां और कैसे देखें ये मैच

T20 World Cup, BAN vs NEP Live Streaming when and where to watch: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 37वें मुकाबले में बांग्लादेश का सामना पड़ोसी मुल्क नेपाल से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश की टीम करो या मरो वाली स्थिति में है। बांग्लादेश इस मुकाबले में जीत दर्ज करके ही सुपर-8 राउंड में पहुंच सकती है। बांग्लादेश की टीम को अपने पिछले मुकाबले में द. अफ्रीका के खिलाफ एक रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। उसकी नजर जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान का अंत करने पर है। दोनों टीमों के कांटे की टक्कर इस मुकाबले में देखने को मिल सकती है। जानिए कब, कहां और कैसे देखें बांग्लादेश-नेपाल का मुकाबला?

बांग्लादेश और नेपाल मुकाबला कब से खेला जाएगा? (BAN vs NEP Match Date)

बांग्लादेश और नेपाल के बीच ग्रुप डी का मुकाबला रविवार(भारत के अनुसार सोमवार) 16 जून 2024 को खेला जाएगा।

बांग्लादेश और नेपाल का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (BAN vs NEP Match Time)

बांग्लादेश और नेपाल मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे होगी। इसके आधे घंटे पहले यानी 4:30 AM पर टॉस होगा।

बांग्लादेश और नेपाल का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (BAN vs NEP Match Venue)

बांग्लादेश और नेपाल का मुकाबला सेंट विन्सेंट के किंग्सटाउन के आर्नोस वेल स्टेडियम में खेला जाएगा।

बांग्लादेश और नेपाल के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (BAN vs NEP Match Live Telecast)

बांग्लादेश और नेपाल मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

बांग्लादेश और नेपाल के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (BAN vs NEP Match Live Streaming)

बांग्लादेश और नेपाल के मुकाबले की लाइल स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।

दोनों टीमों का स्क्वाड

बांग्लादेश का स्क्वॉड (Bangladesh Squads)

नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब। यात्रा करने वाले रिजर्व: अफिफ हुसैन, हसन महमूद।

नेपाल का स्क्वॉड (Nepal Squads)

रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुर्टेल, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतिस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल और कमल सिंह ऐरी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article