T20 World Cup 2022: फैन्स के लिए बुरी खबर, रद्द हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 06:23 PM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के दौरान खेले जाने वाले महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर आई है। 23 अक्टूबर को मेलबर्न में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में मैच के बारिश की भेंट चढ़ने की पूरी संभावना है।

मेलबर्न: टी20 विश्व कप 2022 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्म में खेले जाने वाले महामुकाबले पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी पैनी नजर गड़ाए बैठे हैं। इल मुकाबले की सारी टिकट बिक चुकी हैं। पिछले साल यूएई में आयोजित विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी। भारतीय क्रिकेट प्रेमी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि टीम इंडिया उस हार का हिसाब चुकता कर ले।

Babar-Azam-Rohit-Sharma

लेकिन खबर आ रही है कि बारिश इस महामुकाबले पर पानी फेर सकती है। मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी के मुताबिक 23 अक्टूबर को मेलबर्न में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होनी है। इस बहुप्रतीक्षित मैच की सारी टिकट बिक चुकी है। ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा।

End of Feed