IND vs NED T20 LIVE Updates: नीदरलैंड को विराट कोहली से खतरा, कप्तान ने कही ये बात
नीदरलैंड को विराट कोहली से खतरा
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। कोहली की फॉर्म देख नीदरलैंड को भी डर सता रहा है। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भारत के खिलाफ मैच से पहले कहा कि कोहली ने पाकिस्तान के विरुद्ध जो किया, वो अविश्वसनीय था। उम्मीद है कि कोहली हमारे खिलाफ पाकिस्तान जैसा प्रदर्शन नहीं दोहराएंगे।प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं करेगा भारत
भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे ने बुधवार को पुष्टि की कि नीदरलैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम किसी को आराम नहीं दे रहे। जब आपको टूर्नामेंट में लय मिल जाती है तो आप चाहते हैं कि व्यक्तिगत खिलाड़ी भी लय में रहें, इसलिए प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण बन जाता है।चौकों के पचासे के नजदीक लीड
नीदरलैंड के बास डी लीड टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 चौके पूरे करने से आठ चौके दूर हैं। उन्होंने 27 मैचों में अब तक 42 चौके ठोके हैं।हार्ड वर्क और स्मार्ट वर्क पर बोले सूर्या
भारतीय टीम में चयन के लिए लंबा इंतजार करने वाले सूर्यकुमार यादव ने चयनकर्ताओं को आकर्षित करने के लिए अपने खेल में कुछ बदलाव किया तथा अपने ‘हार्ड वर्क’ (कड़ी मेहनत) को ‘स्मार्ट वर्क’ में बदला। सूर्यकुमार ने कहा, 'मेरी पत्नी देविशा और मैंने 2017-18 में इस पर मनन किया और कुछ स्मार्ट वर्क करने का फैसला किया। आप कड़ी मेहनत करते हो जिसके दम पर आप आगे बढ़ते हो लेकिन हमने कुछ अलग करने का फैसला किया।' उन्होंने कहा, 'मैंने भोजन पर ध्यान दिया और कम भोजन करना शुरू कर दिया। मैंने कुछ ऐसी चीजें की जिनसे मुझे वास्तव में 2018 और 2019 के घरेलू सत्र में मदद मिली। इसके बाद 2020 में मेरा शरीर पूरी तरह से बदल गया था।'600 चौके कंप्लीट करने वाले हैं राहुल
भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल सभी फॉर्मेट में 600 चौके पूरे करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्हें इस आंकड़े को छुने के लिए महज एक चौके की दरकार है।टीम इंडिया को ठंडा खाना दिया गया
भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को सिडनी में भोजन की व्यवस्था से खुश नहीं थी। भारतीय खिलाड़ियों को ठंडा खाना परोसा गया, जिसमें सैंडविच और फलाफेल (मसले हुए मसालेदार छोले या अन्य दालों से बना व्यंजन) था।IND vs NED Head to Head
भारत और नीदरलैंड के बीच अब तक सिर्फ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने दोनों ही बार नीदरलैंड को धूल चटाई है।कैसी होगी एससीजी की पिच?
सिडनी की पिच से पहले बल्लेबाजी करने वाली को अधिक सहायता मिलने की संभावना है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को भी फायदा होगा। यहां स्पिनरों की अहम भूमिका निभाने की संभावना के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण भी छाप छोड़ सकता है।कैसा रहेगा सिडनी का मौसम?
सिडनी में परिस्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के निचले स्तर पर रहेगा। उमस के 60 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है।नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग-11
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), मैक्स ओडोड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, टिम प्रिंगल, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम वैन डेर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन।भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।सिडनी में भारतीय टीम
नीदरलैंड का स्क्वाड
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडॉड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम प्रिंगल, टिम वैन डेर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, लोगान वैन बीक, तेजा निदामानुरु , ब्रैंडन ग्लोवर, शारिज अहमद, स्टीफन मायबर्ग।भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह हर्षल पटेल, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल, दीपक हुड्डा।SL vs PAK: पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया, जीत के साथ हुआ साहिबजादा फरहान का कप्तानी डेब्यू
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: होप के शतकीय पारी से वेस्टइंडीज ने हासिल की ऐतिहासिक जीत
SA vs AUS 1st Test: दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को पहले दिन 6 विकेट पर 187 रन पर रोका
भारत ने रचा इतिहास, बनी T20I में स्पेशल तिहरा शतक जड़ने वाली पहली टीम
शारजाह में 42 साल के डिविलियर्स की तूफानी बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ जड़ा- 37 गेंद में शतक
© 2026 Times Horizon Private Limited
