IND vs WI: 'जो इंतजार करते हैं, बहुत धैर्य रखते हैं', सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को लेकर किया बड़ा खुलासा

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार, 1 मार्च को इतिहास रचा गया। भारत ने टी20 विश्व कप में अपना सबसे सफल रन चेज किया। संजू सैमसन मैच हीरो रहे। उन्होंने 97 रन की मैच जिताऊ नाबाद पारी खेली। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के प्रदर्शन पर दिल की कही।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत T20 विश्व कप में सबसे सफल रन चेज करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचा। शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बावजूद संजू सैमसन एक छोर पर डटे रहे और पहले सूर्यकुमार यादव और फिर तिलक वर्मा के साथ साझेदारी की। 97 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए उन्होंने भारत का बेड़ा पार लगा दिया है।

Surya and Sanju

मैच के बाद संजू और सूर्या

भारत छठी बार T20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इस विश्व कप की शुरुआत से पहले सैमसन ने अपना ओपनिंग स्लॉट गंवा दिया था, लेकिन पहले अभिषेक शर्मा के बीमार पड़ने के बाद सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई और किस्मत ने एक बार फिर पलटी मारी जब बल्लेबाजी क्रम को मजबूती प्रदान करने के लिए सैमसन को दोबारा मौका दिया गया। अब सैमसन की पारी की बदौलत भारत को सेमीफाइनल में जगह मिली। मैच के बाद सूर्या ने संजू को लेकर बड़ी बात कही।

End of Feed