सूर्यकुमार यादव ने मन की आवाज सुनकर ईशान किशन को T20 टीम में किया था शामिल, बताया 'एक्स' फैक्टर

Suryakumar Yadav on Ishan Kishan: भारत को आठ मार्च को टी20 विश्व कप 2026 जिताने वाले कप्तान ने कहा कि ईशान किशन को विश्व कप की टीम में चुनने का फैसला उन्होंने मन की आवाज पर लिया था। उन्हे महसूस हुआ था कि बिहार के इस बल्लेबाज में 'एक्स फैक्टर' है, जो मैचों में निर्णायक साबित हो सकता है।

Suryakumar Yadav on Ishan Kishan: भारत को T20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव का कहना है कि ईशान किशन को विश्व कप की टीम में चुनने का फैसला उन्होंने मन की आवाज पर लिया था। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ’पावर हिटर’ ईशान किशन को लेकर उन्हे महसूस हुआ था कि बिहार के इस बल्लेबाज में 'एक्स फैक्टर' है, जो मैचों में निर्णायक साबित हो सकता है। पीटीआई वीडियो को रविवार को दिये गए पॉडकास्ट इंटरव्यू में सूर्यकुमार से पूछा गया था कि वह आंकड़ों पर चलने वाले कप्तान हैं या मन की आवाज सुनते हैं और जितेश शर्मा की बजाय ईशान के चयन के फैसले की क्या वजह थी।

Surya Kumar Yadav Ishan Kishan

सूर्य कुमार यादव और ईशान किशन (इंस्टाग्राम)

भारतीय टीम ने जीता तीसरा T20 वर्ल्डकप

भारत को आठ मार्च को टी20 विश्व कप 2026 जिताने वाले कप्तान ने कहा, 'यह बिल्कुल मन की आवाज पर लिया गया फैसला था। उस समय जितेश शर्मा के लिये यह काफी कठिन था क्योंकि वह एक साल से अधिक समय से टीम के साथ था। वह खेल रहा था, अगर नहीं खेल रहा होता तो कहानी अलग होती।' सूर्यकुमार ने अपने कैरियर, भारतीय क्रिकेट के भविष्य, मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम से अपने संबंधों पर तफ्सील से बात की। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बल्लेबाजी प्रतिक्रिया और सहजता का मिला जुला रूप है।

End of Feed