Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने ODI खेलने के लिए इस विदेशी खिलाड़ी से लगाई मदद की गुहार

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव पिछले 18 मैच से अर्धशतक लगाने के लिए तरस रहे हैं। चौथे टी20 में एक बार फिर वह 20 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इस फॉर्मेट में संघर्ष कर रहे सूर्या को वनडे खेलने का इंतजार है। इसके लिए वह एबी डिविलियर्स से भी मदद मांग रहे हैं।

Suryakumar Yadav: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भले ही टीम इंडिया मैच जीतने में कामयाब रही, लेकिन एक बार फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत के बावजूद उसे अर्धशतक में नहीं बदल पाए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले सूर्या ने एकबार फिर अपने बल्लेबाजी क्रम में खुद नंबर 4 पर रखा और 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने 10 गेंद में दो छक्के की मदद से 20 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह लय में नजर आ रहे थे, लेकिन उन्हें बार्टलेट ने टिम डेविड के हाथों चलता किया।

ind vs aus

सूर्यकुमार यादव (साभार-X)

18 पारी से है अर्धशतक का सूखा

कप्तान के तौर पर सू्र्यकुमार यादव का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया एक भी सीरीज नहीं हारी है, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर उनकी फॉर्म चिंता का कारण बनते जा रही है। टी20 में उनके अर्धशतक का इंतजार लंबा होता जा रहा है। अब तो 18 मुकाबले हो गए हैं, जब उन्होंने अपना आखिरी टी20 अर्धशतक लगाया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी टी20 अर्धशतक अक्टूबर 2024 को लगाया था।

End of Feed