IPL 2023 Chennai Super Kings MS Dhoni: आईपीएल का रोमांच अब जल्द ही शुरू होने वाला है। लीग शुरू होने से पहले हर टीम अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश में है। इस बीच, आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के खेलने को लेकर जानकारी सामने आई है। यह बड़ी जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स से खेल चुके सुरेश रैना ने दी है। आईपीएल के नए सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 31 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा। लीग के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से सामना होगा।
सुरेश रैना और एमएस धोनी। (Instagram)
धोनी का कारवां अभी जारी रहेगा
लीजेंड्स क्रिकेट लीग में खेल रहे सुरेश रैना ने एमएस धोनी के आईपीएल में खेलने को लेकर चौकाने वाली जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एमएस धोनी आईपीएल का मौजूदा सीजन के साथ अलगे साल का भी सीजन खेल सकते हैं। लेकिन यह इस साल के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस साल काफी मजबूत नजर आ रही है। इस साल रुतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स सहित कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं।
धोनी जमकर बहा रहे पसीना
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी सहित अन्य खिलाड़ी खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। धोनी नेट प्रैक्टिस के दौरान लंबे-लंबे शॉट लगाने के साथ गेंदबाजी में भी हाथ आजमाते हुए नजर आए थे। धोनी का गेंदबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। इसके अलावा टीम के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ भी 360 डिग्री शॉट जमाते हुए नजर आए थे। पिछले सीजन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का सीजन काफी खराब रहा था। टीम पॉइंट टेबल में नीचे से दूसरे नंबर पर रही थी। सीएसके को कुल 14 मैचें में से सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली थी, जबकि 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। पिछले सीरीज के शुरुआती कुछ मैचों में रवींद्र जडेजा ने भी कप्तानी की थी, लेकिन वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
