IND vs AUS: सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ को सता रहा है इस बात डर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले स्पिन गेंदबाजों पर अपनी चिंता जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने 10 में से 9 विकेट चटकाए थे। अब ऑस्ट्रेलिया को भी इस बात का डर सता रहा है।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने सेमीफाइनल मैच से पहले स्पिन गेंदबाजों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। सेमीफाइनल मैच की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा यहां की सूखी पिच पर स्पिनरों की अहम भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में उनकी टीम की किस्मत इस बात पर निर्भर करेगी कि वे भारतीय स्पिनरों का सामना कैसे करते हैं। भारतीय टीम ने रविवार को यहां ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में चार स्पिनरों का इस्तेमाल कर न्यूजीलैंड की मजबूत बल्लेबाजी इकाई को 205 रन पर आउट कर 44 रन से जीत दर्ज की।

Steve Smith

भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच (साभार-X)

स्मिथ ने भारत के खिलाफ अंतिम-चार मैच की पूर्व संध्या पर सोमवार को कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सिर्फ (वरुण) चक्रवर्ती ही नहीं, बल्कि उनके बाकी स्पिनर भी कमाल के हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमारे लिए मैच का परिणाम शायद इस बात पर निर्भर करता है कि हम उनके स्पिनरों का सामना कैसे करते हैं। यह काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।’’

End of Feed