SL vs AUS 1st Test Day 1: स्मिथ और ख्वाजा ने खेली शतकीय पारी, पहले दिन के बाद बैकफुट पर श्रीलंका

SL vs AUS 1st Test Day 1 Highlights: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा की शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका की टीम पहले ही दिन बैकफुट पर आती नजर आ रही है। आइए जानते हैं मैच की हाइलाइट्स

SL vs AUS 1st Test Day 1 Highlights: सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और कप्तान स्टीव स्मिथ के नाबाद शतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन बुधवार को यहां दो विकेट पर 330 रन बनाए।खराब रोशनी के कारण जब पहले दिन का खेल समाप्त घोषित किया गया तब स्मिथ 104 और ख्वाजा 147 रन पर खेल रहे थे। यह दोनों तीसरे विकेट के लिए अभी तक 195 रन जोड़ चुके हैं।

Steve smith khwaja ap

स्टीव स्मिथ उस्मान ख्वाजा (फोटो- AP)

स्मिथ ने अपनी इस पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन भी पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 15वें और ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उनसे पहले एलेन बॉर्डर, स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग ने यह उपलब्धि हासिल की थी।स्मिथ ने इस टेस्ट से पहले 9999 रन बनाए थे और उन्होंने क्रीज पर उतरते ही प्रभात जयसूर्या की गेंद पर एक रन लेकर टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन पूरे किए।

End of Feed