श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने अचानक दिया इस्तीफा, जानिए पत्र में उन्होंने क्या लिखा

Sri Lanka Test Captain Dhananjaya de Silva Quits Captaincy: श्रीलंका क्रिकेट में बदलावों का दौर लगातार जारी है। अब टेस्ट टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने कप्तानी छोड़ दी है।

Sri Lanka Test Captain Quits Captaincy: श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने गुरुवार को तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि अब "अगली पीढ़ी को ज़िम्मेदारी सौंपने" का समय आ गया है। 35 साल के डी सिल्वा ने 69 टेस्ट मैच खेले हैं और 13 शतकों समेत 4,400 से ज़्यादा रन बनाए हैं। हालांकि, वह एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में चुने जाने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Sri Lanka Test Captain dhananjaya de silva quits captaincy

श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने छोड़ी कप्तानी

जनवरी 2024 में टेस्ट कप्तान बने धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका क्रिकेट की सिलेक्शन कमिटी को एक पत्र लिखकर अपना फैसला बताया। श्रीलंका की सिलेक्शन कमिटी को लिखे पत्र में डी सिल्वा ने कहा, "मेरी सच्ची राय है कि ज़िम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपी जानी चाहिए।"

End of Feed