क्रिकेट

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया लंका प्रीमियर लीग 2025 को स्थगित करने का फैसला, जानिए क्या है वजह

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल भारत-श्रीलंका की सह मेजबानी में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2025 के लिए वेन्यू को अपग्रेड करने के लिए लंका प्रीमियर लीग के आगामी सीजन को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है।

Image

लंका प्रीमियर लीग लोगो

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को कहा कि उसने फरवरी- मार्च 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण (अपग्रेड) के लिए लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के 2025 सत्र को स्थगित करने का फैसला किया है। क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी। श्रीलंका, भारत के साथ आईसीसी टूर्नामेंट की सह-मेजबानी कर रहा है।

लंका प्रीमियर लीग दिसंबर में होनी थी लेकिन अब इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है क्योंकि एसएलसी इस टी20 विश्व कप से पहले तीन अंतरराष्ट्रीय मैच स्थलों को अपग्रेड करने पर विचार कर रहा है। एसएलसी ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा,'यह निर्णय ‘आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए पहले से तैयारी करने की व्यापक आवश्यकता पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद’ लिया गया है।'

एसएलसी ने कहा,'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दिशानिर्देशों के अनुसार आगामी 20 टीमों के आयोजन के लिए सभी मेजबान स्थल किसी भी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की जरूरतों के हिसाब से पूरी तरह से तैयार स्थिति में होने चाहिए।' कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम सहित तीन अंतरराष्ट्रीय स्थलों पर नवीनीकरण का काम चल रहा था। इस काम को हालांकि महिला विश्व कप के 11 मैचों की मेजबानी के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया था।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article