IPL 2026: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तीन खिलाड़ियों के लिए जारी की एनओसी, चार को करना होगा इंतजार

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल 2026 में भाग लेने के लिए तीन खिलाड़ियों को एनओसी दे दी है। वहीं चार खिलाड़ियों को अनुमति के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। इसके लिए उन्हें फिटनेस साबित करनी होगी।

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शुक्रवार को दुशमंथा चमीरा, पथुम निसंका और कामिंदु मेंडिस को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दी क्योंकि यह तीनों खिलाड़ी फिटनेस परीक्षण में सफल रहे थे। तेज गेंदबाज चमीरा और सलामी बल्लेबाज निसंका दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, जबकि ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में बनाए रखा है।

Sri Lanka Cricket team

श्रीलंका क्रिकेट टीम

चार खिलाड़ियों को करना होगा इंतजार

हालांकि नुवान तुषारा (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), वानिंदु हसरंगा (लखनऊ सुपर जाइंट्स), ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) और मथीशा पथिराना (कोलकाता नाइट राइडर्स) को अपनी एनओसी के लिए इंतजार करना होगा। इन सभी खिलाड़ियों को फिटनेस परीक्षण में सफल रहने के बाद ही एनओसी जारी की जाएगी।

End of Feed