श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2024 तक पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज को बनाया टीम का नया गेंदबाजी कोच

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 17, 2024, 08:46 AM IST

श्रीलंका ने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज अकीब जावेद को टी20 विश्व कप 2024 तक श्रीलंकाई टीम को कोच नियुक्त किया गया है।

कोलंबो: श्रीलंका ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को जून में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 तक टीम का तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। इस समय 1992 विश्व कप विजेता जावेद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स के क्रिकेट परिचालन निदेशक और मुख्य कोच के तौर पर काम कर रहे हैं।

Aqib Javed

अकीब जावेद

अनुभवी गेंदबाज और कोच हैं अकीब जावेद

श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डी सिल्वा ने विज्ञप्ति में कहा, 'हम आकिब का स्वागत करते हैं और हमारा मानना है कि खेलने और कोचिंग दोनों में उनका अपार अंतरराष्ट्रीय अनुभव हमारे गेंदबाजों को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले अच्छी स्थिति में लाने में मदद करेगा जिनमें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप शामिल है।'

End of Feed