इंग्लैंड दौरे के लिए श्रीलंका ने इयान बेल को बनाया बैटिंग कोच

श्रीलंका ने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए इयान बेल को बैटिंग कोच नियुक्त किया है। श्रीलंका की टीम 3 टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा जिसकी शुरुआत 21 अगस्त से होने जा रही है। इस दौरे से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का यह मास्टरस्ट्रोक कहा जा सकता है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल को मौजूदा दौरे के लिए नेशनल टीम का 'बैटिंग कोच' नियुक्त किया है। वह 16 अगस्त से टीम के साथ काम करना शुरू करेंगे और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज तक साथ बने रहेंगे।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (12)

इयान बेल (साभार-sl)

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने 118 टेस्ट मैच खेले हैं और 42.69 की औसत से 7727 रन बनाए हैं। उनके नाम 22 टेस्ट शतक हैं। इस नियुक्ति को लेकर श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ श्री एशले डी सिल्वा ने कहा 'हमने स्थानीय कंडिशन का लाभ लेने के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इयान के पास इंग्लैंड में खेलने का काफी अनुभव है, और हमें विश्वास है कि उनके इनपुट से इस महत्वपूर्ण दौरे में हमारी टीम को मदद मिलेगी।

End of Feed