SL vs AUS: श्रीलंका दूसरे वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वर्ल्ड चैंपियन हुए शर्मसार

ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी करारी हार का सामना करना पड़ा है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्टीव स्मिथ की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन टीम का सीरीज में 0-2 से सूपड़ा साफ हो गया है।

कोलंबो: वनडे वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से शुरू होने जा रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ हो गया। शुक्रवार को कोलंबो में खेले गए सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 174 रन के बड़े अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान श्रीलंका ने कुसल मेंडिस की 101(115) रन की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट पर 281 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 24.2 ओवर में महज 107 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंकाई स्पिनर्स के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। दुनिथ वेललागे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं 3-3 विकेट असिता फर्नांडो और वनिंदु हसरंगा की झोली में गए।

SL vs AUS 2nd ODI

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे

मेंडिस और मधुशंका ने खराब शुरुआत से उबारा

श्रीलंका ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। पारी के छठे ओवर की तीसरी गेंद पर हार्डी ने पथुम निसंका 6(20) रन बनाकर हार्डी की गेंद पर बोल्ड हो गए। 15 के स्कोर पर श्रीलंका ने पहला विकेट गंवाया। पहला विकेट गंवाने के बाद निसान मधुशंका और मेंडिस ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर टीम को 21.4 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद कुसल मेंडिस ने अपना अर्धशतक 50 गेंद में 7 चौके की मदद से पूरा किया। इसके बाद मधुशंका ने भी अपना पचासा 65 गेंद पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा कर लिया। लेकिन 116 के स्कोर पर मधुशंका बेन ड्वार्सिस की गेंद पर जंपा के हाथो लपके गए। उसके बाद जल्दी ही कमिंदु मेंडिस को सीन एबॉट ने बोल्ड करके श्रीलंका को तीसरा झटका दिया।

End of Feed