AFG vs SL, T20 World Cup: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर विश्व कप से किया बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 01:53 PM IST

Afghanistan vs Sri Lanka Match Highlights: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2022 के ग्रुप-1 मुकाबले में मंगलवार को श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब विश्व कप में अफगानिस्तान का सफर समाप्त हो गया है।

स्पिनर वानिंदु हसरंगा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और धनंजय डिसिल्वा के अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने टी20 विश्वकप के सुपर-12 के मैच में मंगलवार को यहां अफगानिस्तान को नौ गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराया। श्रीलंका ने इस जीत से जहां सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी वहीं अफगानिस्तान अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो गया है।

sl_afg

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराया (ICC)

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। उसकी टीम आखिर में आठ विकेट पर 144 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज रहमानुल्ला गुरबाज ने 28 और उस्मान गनी ने 27 रन बनाए। श्रीलंका के लिए हसरंगा ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट जबकि तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए।

End of Feed