Sri Lanka Cricket Team New Coach: जिसने 2011 में लगाई थी टीम इंडिया की पार नैया, वही बने श्रीलंका के खेवैया

भारत की विश्व कप विजेता टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। उनका अनुबंध 15 अप्रैल से शुरू होगा। वह सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते जयसूर्या ने हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था।

कोलंबो। भारत की विश्व कप विजेता टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। उनका अनुबंध 15 अप्रैल से शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज कर्स्टन ने खिलाड़ी के तौर पर शानदार करियर के बाद एक सफल कोच के रूप में अपनी पहचान बनाई। वह 14 अप्रैल, 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे और मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने वाले 2027 वनडे विश्व कप के लिए श्रीलंका की तैयारियों की देखरेख करेंगे।

Gary Kirsten

गैरी कर्स्टन को श्रीलंका ने बनाया अपना हेड कोच। फाइल फोटो

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने एक मीडिया विज्ञप्ति में इस नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम राष्ट्रीय हाई परफॉर्मेंस केंद्र की संरचना को नया रूप देने और प्रमुख वैश्विक आयोजनों से पहले राष्ट्रीय टीम को मजबूत करने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। कर्स्टन अपने साथ अंतरराष्ट्रीय कोचिंग का व्यापक अनुभव लेकर आए हैं, क्योंकि उन्होंने 2008 से 2011 तक अपने कार्यकाल के दौरान भारत को 2011 विश्व कप का खिताब दिलाया था।

End of Feed