Sri Lanka Test Squad: पहले टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, 3 साल बाद हुई दो खिलाड़ियों की वापसी

श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए मेजबान टीम ने 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। धनंजय डी सिल्वा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, कामिंदु मेंडिस उनके डिप्टी होंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए 16 सदस्यों की टीम की घोषणा की है। धनंजय डी सिल्वा टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि कामिंदु मेंडिस उनके डिप्टी होंगे। निरोशन डिकवेला टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के लिए टेस्ट मैच खेला था।

SL Squad

श्रीलंका ने टेस्ट टीम का किया ऐलान। फोटो- ICC

बैटर पासिंदु सोरियाबंदारा को भी टीम में शामिल किया गया है और डोमेस्टिक सर्किट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वह टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू कर सकते हैं। इस लिस्ट में एक और युवा खिलाड़ी दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर केशर नुवांथा हैं, जो डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड बनाने के बाद टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।

End of Feed