साउथ अफ्रीका ने टी20 ट्राई सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। 28 अगस्त से होने वाले इस ट्राई सीरीज में तीसरी टीम जिम्बाब्वे की है। इस दौरे पर साउथ अफ्रीका ने युवा नेतृत्व के साथ उतर रही है। इसके तहत टीम की कमान ब्योर्न फोर्टुइन को सौंपी गई है। इस टीम में पहली बार डुवान जॉनसन को मौका मिला है जो मार्को यान्सेन के भाई हैं। उन्हें घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है। उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर 50 ओवर टूर्नामेंट में टाइटंस की टीम चैंपियन बनी थी। इसके अलावा ऑलराउंडर ईथन बॉश को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है। वहीं, कॉनर एस्टरहुइज़ेन, जॉर्डन हरमन और नकोबानी मोकोएना को पहली बार वनडे क्रिकेट टीम में मौका मिला है। जॉर्डन के साथ उनके भाई रुबिन हरमन भी टीम में हैं।
साउथ अफ्रीका टीम (साभार-X)
इस स्क्वॉड को चुनने के बाद टीम के कोच शुकरी कॉनराड ने कहा 'इस दौरे ने घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। डुआन उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं, जो घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करके आए हैं।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- दिल्ली कैपिटल्स के युवा भारतीय क्रिकेटर अभिषेक पोरेल हुए गिरफ्तार,महिला को शादी का झांसा देकर उत्पीड़न के आरोप लगे, खिलाड़ी ने आरोपों को झूठा बताया
टी20I ट्राई-सीरीज़ के मैच:
28 अगस्त, नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
29 अगस्त, दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
31 अगस्त, नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
1 सितंबर, जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
3 सितंबर, नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
4 सितंबर, नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
6 सितंबर, फाइनल (टीबीसी बनाम टीबीसी), नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
साउथ अफ्रीका-नामीबिया वनडे सीरीज
पहला वनडे मैच, 9 सितंबर, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
दूसरा वनडे मैच, 11 सितंबर, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
तीसरा वनडे मैच, 13 सितंबर, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
