Under-19 वर्ल्ड कप में अपना लोहा मनवा चुकी सोनम बनीं, WPL Auction में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 14, 2023, 12:18 PM IST

वुमेन प्रीमियर लीग ऑक्शन 2023 में स्मृति मंधाना को आरसीबी ने 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। मंधाना सबसे महंगा बिकने वाली खिलाड़ी बनी। उनके अलावा यूपी, फिरोजाबाद की रहने वाली सोनम यादव ने खूब सुर्खियां बटोरी। सोनम इस ऑक्शन में सबसे युवा खिलाड़ी हैं, उन्हें मुंबई ने खरीदा।

4-26 मार्च के बीच होने वाले एतिहासिक वुमेन प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए सोमवार को ऑक्शन (नीलामी) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस ऑक्शन में भारत की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना सबसे महंगा बिकने वाली खिलाड़ी बनी। उन्हें आरसीबी ने 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। लेकिन मंधाना के अलावा जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली सोनम यादव हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 10 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा।

youngest player wpl auction 2023

WPL 2023 नीलामी की सबसे युवा खिलाड़ी(Twitter MI)

सोनम यादव बनीं WPL Auction की यंगेस्ट खिलाड़ी

13 साल की उम्र में क्रिकेट शुरू करने वाली सोनम इस वुमेन आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाली सबसे युवा (youngest player WPL Auction) खिलाड़ी बन गई हैं। वह महज 15 साल 210 दिन की हैं।

Under-19 वर्ल्ड कप में मनवा चुकी हैं लोहा

हाल ही में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी सोनम यादव ने अपने प्रदर्शन से अपना लोहा मनवाया था। इस टूर्नामेंट में सोनम यादव ने 5 विकेट हासिल किए थे और भारत को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत ने पहली बार शेफाली वर्मा के नेतृत्व में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है।

सोनम के अलावा इस ऑक्शन में 15 साल की एक अन्य खिलाड़ी शबनम शकील हैं। आंध्र प्रदेश की रहने वाली शबनम मीडियम पेस गेंदबाज हैं। शबनम को अंडर-19 वर्ल्ड कप में केवल दो मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 1 विकेट हासिल किया था। वह लगातार 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करती हैं, जिसने मिताली राज का ध्यान खींचा था और गुजरात ने उन्हें 10 लाख की कीमत पर अपना बनाया।

End of Feed