पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मंधाना ने की हरमन और मिताली की बराबरी

भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने पहले ही मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा। मंधाना ने केवल 34 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की और हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में स्मृति मंधाना ने अर्धशतक जड़कर कप्तान हरमनप्रीत कौर और मिताली राज की बराबरी कर ली। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर भारतीय टीम के रन बनाने का सिलसिला शुरू किया, लेकिन इसी ओवर में वो आउट भी हो गईं, लेकिन दूसरे छोर पर मंधाना डंटी रही और उन्होंने केवल 34 गेंद मे अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

SMRITI MANDHANA

स्मृति मंधाना (साभार-x)

वर्ल्ड कप में 5वां फिफ्टी प्लस स्कोर

स्मृति मंधाना ने 34 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। टी20 वर्ल्ड कप में यह मंधाना का 5वां फिफ्टी प्लस स्कोर है। इसके साथ ही उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर और मिताली राज की बराबरी कर ली। लेकिन मंधाना ने इसके लिए केवल 26 पारी खेली, जबकि हरमन ने यह उपलब्धि 34 और मिताली राज ने 23 पारी में हासिल की थी। हालांकि, मंधाना इस पारी को बड़ी नहीं कर पाईं और 44 गेंद में 68 रन की पारी खेलकर आउट हो गईं। मंधाना ने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े।

End of Feed