Smriti Mandhana: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को झटका, मंधाना के खेलने पर संदेह

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 11, 2023, 10:18 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत रविवार को करेगी। टीम पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी, लेकिन इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल स्मृति मंधाना का इस मैच में खेलने पर संदेह है। उन्हें वॉर्म-अप मैच में चोट लग गई थी।

केपटाउन: महिला टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 12 फरवरी को अपने चिर प्रतिद्ववंदि पाकिस्तान के खिलाफ करेगी, लेकिन इस मैच से पहले जो खबर निकलकर सामने आ रही है वह टीम के चिंताजनक है। दरअसल इस मैच में भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के खेलने पर सस्पेंस है। उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के दौरान ऊंगली में चोट लगी थी, जिससे वह पूरी तरह उबर नहीं सकीं हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान के खिलाफ उनके खेलने पर सस्पेंस है।

smriti mandhana.

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर

आईसीसी के एक सूत्र ने कहा, ‘ उन्हें अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी। अभी तक यह नहीं कह सकते कि वह विश्व कप से बाहर हैं या खेल सकेंगी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पायेंगी।’ आस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में मंधाना तीसरे नंबर पर उतरी थी और तीन गेंद ही खेल सकी। इंजरी के कारण वह बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा अभ्यास मैच नहीं खेल सकी थी ।

End of Feed