SL vs IND 1st Test Highlights: 600वें टेस्ट मैच में जीता भारत, श्रीलंका को 165 रन से धोया; सुथार ने चटकाए 10 विकेट
SL बनाम IND 1st Test Day-5 Today Highlights (भारत वर्सेज श्रीलंका पहला टेस्ट मैच पांचवां दिन लाइव क्रिकेट स्कोर, गॉल क्रिकेट ग्राउंड) Live Updates: श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच में टीम इंडिया के नाम रहा। 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर सिमट गई। सुथार ने छह विकेट चटकाए।
SL vs IND 1st Test Highlights: 600वें टेस्ट मैच में जीता भारत, श्रीलंका को 165 रन से धोया; सुथार ने चटकाए 10 विकेट
मैच में टॉस जीतकर शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केएल राहुल (82) और देवदत्त पडिक्कल (167) ने बड़े स्कोर की नींव रख दी। अंत में ध्रुव जुरैल (51) के अर्धशतक ने भारत को 460 के पार पहुंचा दिया। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से जयसूर्या ने चार, केशरा नुवंथा और असिथा फर्नांडो ने दो विकेट चटकाए।
दूसरे दिन बारिश की वजह से मैच लगभग तीन घंटे की देरी से शुरू हुआ और श्रीलंका ने भारत के 462 के जवाब में 284 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा ने 100 रन की शतकीय पारी खेली और डिकवेला ने 80 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से मानव सुथार ने चार विकेट, जडेजा ने तीन विकेट चटकाए। भारत को 178 रन की बढ़त मिली।
पहले तीन दिन के खेल में बारिश के चलते 80 से ज्यादा ओवर का खेल प्रभावित हुआ। चौथे दिन ही भारत ने अपनी दूसरी पारी का आगाज किया। हालांकि, वह 193 रन पर सिमट गई। ऋषभ पंत ने 66 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 44 रन और केएल राहुल ने 35 रन का योगदान दिया। इसके चलते भारत ने 371 रन की कुल बढ़त हासिल की और श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य दिया।
372 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट गंवा दिए थे और 84 रन बनाए। आखिरी दिन कप्तान धनंजय डी सिल्वा (59) अर्धशतक बनाकर आउट हुए। जबकि सोनल दिनुशा भारत की जीत का रोड़ा बन गए थे। हालांकि, वह 84 रन बनाकर मानव सुथार का शिकार बने। 76वें ओवर में सुथार ने तीन विकेट लेकर मैच लगभग खत्म किया। सुथार ने दूसरी पारी में 55 रन देकर छह विकेट चटकाए। उन्होंने इस मैच में कुल 10 विकेट हासिल किये।
यहां पढ़ें IND vs SL Test Day-5 के लाइव अपडेट्स-
