LIVE
Asia Cup 2023:श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर दर्ज की लगातार 13वीं जीत
Asia Cup 2023:श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर दर्ज की लगातार 13वीं जीत
SEPT 09, 2023 22:38 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: टूट गई बांग्लादेश की आखिरी उम्मीद
बांग्लादेश की आखिरी उम्मीद तौहिद ह्रदय 82 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें तीक्ष्णा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
SEPT 09, 2023 22:27 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: महेश तीक्ष्णा ने दिलाई सफलता
महेश तीक्ष्णा ने शमीम हुसैन को आउट कर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी है। टीम को अब जीत के लिए 48 गेंद में 75 रन की दरकार है।
SEPT 09, 2023 22:04 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: संघर्ष के बीच ह्रदय का अर्धशतक
बांग्लादेश के युवा बल्लेबाज ह्रदय ने 73 गेंद में जड़ा अर्धशतक, बांग्लादेश की आखिरी उम्मीद हैं ह्रदय।
SEPT 09, 2023 20:48 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: लिटन दास भी सस्ते में आउट
लिटन दास 15 रन बनाकर हुए आउट। वेल्लालागे ने भेजा पवेलियन
SEPT 09, 2023 20:32 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: पाथिराना ने शाकिब को किया आउट
पाथिराना ने कप्तान शाकिब को आउट कर बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है। 15.4 ओवर के बाद बांग्लादेश की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना चुकी है।
SEPT 09, 2023 20:05 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: बांग्लादेश को लगा पहला झटका
शनाका ने मोहम्मद नईम को भेजा पवेलियन, बांग्लादेश को लगा पहला झटका।
SEPT 09, 2023 18:42 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: श्रीलंका ने बनाए 257 रन
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 258 रन का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका की ओर से समरविक्रमा ने सर्वाधिक 93 रन की पारी खेली।
SEPT 09, 2023 17:20 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: बांग्लादेश ने वापसी कर ली है
बांग्लादेश ने 4 विकेट हासिल कर मैच में वापसी कर ली है। 33 ओवर के बाद श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं।
SEPT 09, 2023 17:16 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: तस्कीन ने दिलाई सफलता
तस्कीन ने श्रीलंका को चौथा झटका दिया है। उन्होंने असलांका को 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।
SEPT 09, 2023 16:39 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: बांग्लादेश के गेंदबाद शोरिफुल इस्लाम ने दिलाई सफलता
श्रीलंका ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। शोरिफुल इस्लाम ने निसांका को 40 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है। इसके साथ ही उनकी निसांका के साथ 74 रन की साझेदारी टूट गई है।
SEPT 09, 2023 15:58 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: श्रीलंका की अच्छी शुुरुआत
श्रीलंका ने 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 16 और पथुम निसांका 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 09, 2023 15:31 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: हसन महमूद ने दिलाई सफलता
हसन महमूद ने बांग्लादेश को पहली सफलता दिला दी। उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने को 18 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।
SEPT 09, 2023 15:08 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी
श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की है। पहले ही ओवर में निसांका ने दो बाउंड्री के साथ शुरुआत की है और श्रीलंका का स्कोर 9 रन पहुंचा दिया है।
SEPT 09, 2023 14:38 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, नसुम अहमद
SEPT 09, 2023 14:37 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: बिना बदलाव के उतरी है श्रीलंका
पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना
SEPT 09, 2023 14:36 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: बांग्लादेश की टीम में बदलाव
बांग्लादेश की टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है, जबकि श्रीलंका बिना किसी बदलाव के उतरी है।
SEPT 09, 2023 14:32 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: शाकिब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी बांग्लादेश
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया
SEPT 09, 2023 14:29 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: हेड टू हेड में श्रीलंका का पलड़ा भारी
1986 से अभी तक दोनों टीमों के बीच एशिया कप में कुल 14 मैच खेले गए हैं। इसमें श्रीलंका को 12 मैचों में जीत मिली है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है। शनिवार को होने वाले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम अपने हार के फासने को कम करने के इरादे से उतरेगी।
SEPT 09, 2023 14:15 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज
क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज यह है कि कोलंबो में मौसम एक दम साफ है और समय पर मैच शुरू हो जाएगा।
SEPT 09, 2023 13:54 IST
SL vs BAN Live Cricket Live Score: पिछले मैच से सबक लेना चाहेगी श्रीलंका
पिछले मैच में श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई थी, ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वह अपनी गलती सुधारना चाहेगी।
