SL vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया ऐतिहासिक टोटल, पहले टेस्ट में श्रीलंका की हालत खराब

SL vs AUS 1st Test Day 2 Highlights: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मेहमान टीम ने अपना दबदबा बना लिया है। दूसरे दिन की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ऐतिहासिक टोटल बनाने के बाद श्रीलंका के तीन बड़े विकेट भी ले लिए हैं।

SL vs AUS 1st Test Day 2 Highlights: गाले में पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन उस्मान ख्वाजा के करियर के पहले दोहरे शतक ने ऑस्ट्रेलिया को बड़ी बढ़त दिलाई। इसके साथ ही स्टीव स्मिथ और जोश इंग्लिस के शानदार शतक ने श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया ने न केवल एशिया में अपना सबसे बड़ा स्कोर (654/6d) बनाया, बल्कि अंतिम सत्र में श्रीलंका के तीन विकेट भी झटके, जिससे मेज़बान टीम मुश्किल स्थिति में आ गई।

Usman khwaja ap

उस्मान ख्वाजा (फोटो- AP)

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और स्पिन गेंदबाज मैथ्यू क्यूनेमन और नाथन लायन ने एक-एक विकेट लिया, और दिन के अंत तक श्रीलंका को 44/3 पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने श्रीलंका के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया, वहीं श्रीलंका के बल्लेबाजों को कठिन परिश्रम करना पड़ा।

End of Feed