T20 World Cup 2024: दरार से भाई भतीजावाद तक, इन छह वजहों से लीग दौर में हुई पाकिस्तान की छुट्टी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 के पहले ही दौर में बाहर क्यों हो गई। जानिए क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप के पहले दौर में ही बाहर हुआ पाकिस्तान
  • आयरलैंड-अमेरिका का मुकाबला हुआ रद्द, पाक को हुआ नुकसान
  • अमेरिका ने की पहली बार में सुपर-8 राउंड में एंट्री

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल टी20 विश्व कप में बदहाल हो गया। अमेरिका और भारत के खिलाफ हार की वजह से टूर्नामेंट के लीग दौर में अपना आखिरी मुकाबला खेलने से पहले ही पाकिस्तानी टीम सुपर-8 राउंड की दौड़ से बाहर हो गई। अमेरिका और आयरलैंड के बीच मुकाबले में बारिश उसके लिए काल बन गई। मैच के रद्द होते ही पाकिस्तान के लिए सुपर-8 के दरवाजे पूरी तरह बंद हो गए और पहली बार टी20 विश्व कप में खेल रही नौसिखिया अमेरिकी टीम सुपर-8 राउंड में पहुंच गई। भारत के साथ ग्रुप ए में अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड जैसी टीमों के साथ आसान ग्रुप में रहते हुए पाकिस्तानी टीम दूसरे दौर में नहीं पहुंच सकी तो इस पाकिस्तानी टीम का सबसे खराब दौर ही कहा जा सकता है।

Pakistan Cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया

पाकिस्तान के टीम मैनेजमेंट की खराब रणनीति ने टीम की लुटिया डुबो दी। पाकिस्तान ने बगैर योजना के अमेरिका और भारत के खिलाफ मुकाबले में उतरी। अमेरिकी टीम को हलके में लेना पाकिस्तान को भारी पड़ा और एक ही मैच में पहले मुकाबले का टाई होना और उसके बाद सुपर ओवर में 19 रन नहीं बना पाना। एक मैच में दो बार हारकर जलील होने जैसा है। भारत के खिलाफ जीत के लिए 120 रन बनाने में पाकिस्तानी टीम नाकाम रही। 57 रन तक पाकिस्तान ने केवल एक विकेट गंवाया था लेकिन उसके बाद जैसे कि खिलाड़ियों को सांप सूंघ गया। बुमराह के लिए खिलाड़ियों के पास कोई योजना नहीं थी। उन्होंने ही अकेले पाकिस्तान का खेल बिगाड़कर पाकिस्तानी गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

End of Feed