ZIM vs IND: भारत या जिम्बाब्वे कौन जीतेगा T20I सीरीज, सिकंदर रजा ने की भविष्यवाणी

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने तीन मैच की टी20 सीरीज में भारत को प्रबल दावेदार मानने से इनकार करते हुए कहा कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी और उनके पास समान रूप से जीत हासिल करने के मौके होंगे। सिकंदर रजा ने कहा कि भारत के साथ होने वाली टी20 सीरीज बेहद रोमांचक होगी।

हरारे, (भाषा)। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने तीन मैच की टी20 सीरीज में भारत को प्रबल दावेदार मानने से इनकार करते हुए कहा कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी और उनके पास समान रूप से जीत हासिल करने के मौके होंगे। विश्व चैंपियन भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में हाल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसे आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा।

Raza

टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने भरी हुंकार। फोटो- रजा एक्स हैंडल

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की सीरीज में उसे चार मैच में हार मिली, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। अब उसके पास जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की राह पर लौटने का मौका होगा। इस सीरीज का पहला मैच गुरुवार को खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया हरारे पहुंच गई है।

End of Feed