क्या दोहरे शतक पर थी नज़र...अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तानी शतक जड़ने के बाद शुभमन गिल ने दिया जवाब

अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में 154 रन की कप्तानी पारी खेलने वाले शुभमन गिल ने बताया है कि क्या उनकी नजर दोहरे शतक पर थी?

लखनऊ: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तेज गर्मी में जकड़न की समस्या से जूझने के बावजूद अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बड़ा शतक जड़ा लेकिन टीम की जीत के बाद स्वीकार किया की उनकी नजरें दोहरे शतक पर टिकी थीं। भारत के 403 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करे हुए अफगानिस्तान की टीम अर्शदीप (45 रन पर तीन विकेट), गुरनूर बरार (60 रन पर तीन विकेट) और प्रिंस यादव (56 रन पर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी तिकड़ी के सामने कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी और अंतत: 44.3 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने 89 गेंद में आठ चौकों से सर्वाधिक 79 रन बनाए जबकि सेदिकुल्लाह अटल (42) और रहमानुल्लाह गुरबाज (41) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।

Shubman Gill

शुभमन गिल

मैं दोहरा शतक मारना चाहता था

गिल ने बेहद गर्मी और पैर में जकड़न के बावजूद 154 रन की शानदार पारी खेली जबकि ईशान किशन ने एकदिवसीय शतक के तीन साल के इंतजार को खत्म करते हुए 125 रन बनाए जिससे भारत ने 402 रन का स्कोर खड़ा किया। गिल ने भारत की 170 रन की जीत के बाद कहा, 'मैं जहां गेंद को मारना चाह रहा था गेंद वहीं जा रही थी। मैं आत्मविश्वास से भरा था। श्रृंखला से पहले मेरा लक्ष्य मैच खत्म करना और 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना था। मैं 200 रन बनाना चाहता था लेकिन मुझे लगातार शॉट खेलने पड़ रहे थे। मैं स्कोर को 430 रन तक ले जाना चाहता था लेकिन डीप कवर पर कैच आउट हो गया। टॉस से अधिक फर्क नहीं पड़ा। अगर हमें 310-320 रन का लक्ष्य मिला होता तो टीम पर अच्छा दबाव होता। सब कुछ अच्छी स्थिति में है। तेज गेंदबाज लगातार सही जगह पर गेंदबाजी कर रहे हैं जो आसान नहीं है।'

End of Feed