PAK vs IND: अबरार की गेंद पर गच्चा खा गए गिल, विराट और रोहित के इस बड़े रिकॉर्ड से चूके

PAK vs IND: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में गिल अर्धशतकीय पारी से केवल 4 रन दूर रह गए। 46 रन के निजी स्कोर पर उन्होंने अबरार अहमद ने क्लीन बोल्ड कर दिया। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली थी।

PAK vs IND: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शुभमन गिल एक बड़े रिकॉर्ड से चूक गए। गिल जब लय में नजर आ रहे थे और लग रहा था कि वह एक बार फिर एक बड़ी पारी खेलने में सफल रहेंगे अबरार की गेंद पर गच्चा खा गए। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अबरार ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद इतनी अच्छी थी कि नॉन स्ट्राइकर पर खड़े विराट को भी यकीन नहीं हुआ। गिल को 35 रन के स्कोर पर एक जीवनदान भी मिला था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। 11वें ओवर में हारिस रऊफ की चौथी गेंद पर खुशदिल शाह ने उनका कैच छोड़ दिया। वह इसके बाद अपनी पारी में केवल 11 रन ही जोड़ पाए।

shubman Gill

भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच (साभार-x)

गिल 52 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। उन्होंने विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ 129 गेंद में 101 रन की नाबाद पारी खेली थी।

End of Feed